कोरोना टेस्ट कराने में देरी बनी 50 प्लस के मरीजों की जान की दुश्मन, हार्ट, लीवर, कैंसर से जूझ रहे लोगों पर कोरोना का हो रहा सीधा अटैक - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 23 November 2020

कोरोना टेस्ट कराने में देरी बनी 50 प्लस के मरीजों की जान की दुश्मन, हार्ट, लीवर, कैंसर से जूझ रहे लोगों पर कोरोना का हो रहा सीधा अटैक

50 वर्ष व अधिक आयु वर्ग के वो लोग जो हाइपरटेंशन, डायबिटीज, हार्ट, लीवर, कैंसर, फेफड़े के रोग से ग्रस्त हैं उन पर कोरोना सीधा अटैक कर रहा है। इतना ही नहीं इन बीमारियों से ग्रस्त लोग कोविड टेस्ट कराने में जो लापरवाही बरत रहे हैं उससे वायरस इनकी जान का दुश्मन साबित हो रहा है।

पीजीआई के पीसीसीएम विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार ने बताया कि पीजीआई में पिछले कुछ दिनों में हुई 99 कोरोना मरीजों की मौत मामले में एक स्टडी रिपोर्ट तैयार हुई है। खुलासा हुआ कि टेस्ट देरी से कराने पर संक्रमण का लेवल सीटी स्कोर 16 से 25 के बीच मिला है। इस स्टेज पर पीजीआई जैसे संस्थान में भी ये मरीज रिकवर नहीं हो पाए।

वायरस इनके लिए जानलेवा साबित हुआ। रोहतक जिले के 99 कोरोना मृतकों की पीजीआई में इलाज के दौरान हुई मौत की डेथ स्टडी में चिकित्सकों की टीम ने पाया किया पहले से किसी न किसी रोग से ग्रस्त मरीज कोरोना लक्षण उभरने के बाद देर से अस्पताल में सैंपल टेस्ट कराने पहुंचे, तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। लंग्स में कोरोना संक्रमण का लेवल जांचने के लिए चेस्ट का सीटी स्कैन कराया गया तो उसमें सीटी स्कोर 16 से 25 के बीच मिला।

50 की उम्र के मरीजों में सीटी स्कोर 16-25 मिलना हाई रिस्क

पीजीआई में कोरोना से हुई मौतों पर की गई स्टडी रिपोर्ट में सामने आया है कि गंभीर रोगों से पहले से पीड़ित 50 वर्ष या अधिक उम्र के लोग कोरोना की जल्द चपेट में आ रहे हैं। लेकिन यहां उनकी लापरवाही जान पर भारी पड़ रही है।

देरी से कोविड टेस्ट कराना जानलेवा साबित हुआ। ऐसी स्थिति में वो कोरोना संक्रमण से रिकवर नहीं कर पाए और आठ से 10 दिन के अंतराल में हालत बिगड़ती चली गई और मरीज की मौत हो गई। स्टडी में रोहतक जिले में हुई 99 डेथ के केस शामिल किए गए। इसमें 50 साल से कम उम्र के 25 केस और 50 साल से अधिक आयु के 74 केस शामिल किए गए। 82 केस शहरी क्षेत्र से और 17 केस ग्रामीण एरिया से इसमें शामिल रहे।

5 दिन में बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा :

महम की 70 वर्षीय महिला को ड्राई कफ की समस्या थी। वो कार्डियक व हाइपरटेंशन से ग्रस्त थी। पीजीआई में 3 नवंबर को भर्ती हुई। 8 को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लंग्स पूरी तरह संक्रमित हो गए। आईसीयू में रिकवर न कर पाने से मौत हो गई।

ड्राई कफ से संक्रमण बढ़ता गया

रोहतक के 86 वर्षीय बुजुर्ग चेस्ट इंफेक्शन के बाद संक्रमित हो गए। सांस लेने में दिक्कत व ड्राई कफ आने से पीजीआई पहुंचे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लंग्स पर संक्रमण बढ़ा मिला। 28 अक्टूबर को निधन हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Delay in getting corona test, 50 plus patients died of coronas, heart, liver, people suffering from cancer, direct attack of corona


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l29oR8

ADD











Pages