यमुनानगर में पिता-पुत्र ने बुजुर्ग को ईंटों से वार कर मार डाला - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 23 November 2020

यमुनानगर में पिता-पुत्र ने बुजुर्ग को ईंटों से वार कर मार डाला

गांव संधाला में 60 वर्षीय जयपाल की हत्या कर शव खेतों में फेंक दिया गया। उसके सिर और चेहरे पर ईंट से कई वार किए गए हैं। आसपास के एरिया में खून के निशान मिले, जिन्हें पानी से धोने का भी प्रयास किया गया है।

हत्या का आरोप गांव के ही सुरेश कांबोज और उसके बेटे रवि पर है, क्योंकि हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जब सुरेश कांबाेज के कमरे पर गई तो वहां पर कमरे की दीवार और जमीन खून मिला। वहीं एक चारपाई भी वहां पर मिली, जिस पर खून लगा था।

इतना ही नहीं गली में ईंटें पड़ी मिलीं, जिनसे जयपाल की हत्या की गई। हत्या के बाद जब पुलिस शव उठाने लगी तो परिजनों ने विरोध कर दिया। उनकी मांग थी कि पहले हत्यारोपी को गिरफ्तार किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Yamunanagar, father-son killed an elderly man with bricks.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pTY4ub

ADD











Pages