राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के आज लिए जाएंगे कोरोना सैंपल, मास्क के साथ हो रही स्कूलों में एंट्री - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 November 2020

राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के आज लिए जाएंगे कोरोना सैंपल, मास्क के साथ हो रही स्कूलों में एंट्री

जिले में लगातार कोरोना के केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से अलर्ट हो गया है। शहर के राजकीय स्कूलों में टीचरों के बाद अब विद्यार्थियों के कोरोना टेस्ट शुरू किए जाएंगे। गुरुवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी बाॅयज स्कूल बस स्टैंड में नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के कोरोना सैंपल लिए जाएंगे। जिनकी रिपोर्ट अगले 24 घंटे में आएगी।

2 नवंबर से स्कूलों में नौवीं से बारहवीं की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। लेकिन राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या फिलहाल कम है। सीबीएसई स्कूलों में राजकीय स्कूलों के मुकाबले काफी कम संख्या में विद्यार्थी आ रहे हैं। सहोदय कॉम्प्लेक्स अध्यक्ष राजन लांबा ने बताया कि कोरोना के चलते अभी अभिभावक विद्यार्थियों को भेजने के लिए सहमति नहीं जता रहे हैं।

शहर में राजकीय स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों की एंट्री सेनिटाइजर व मास्क के बिना नहीं हो रही है। कक्षाओं में विद्यार्थी सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाकर अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। स्कूलों की ओर से ऑनलाइन शिक्षा भी दी जा रही है। स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को स्कूलों में आने की बाधित नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी स्कूलों में परामर्श लेने के लिए आ सकते हैं।

मॉडल संस्कृति सीसे स्कूल में आए 165 विद्यार्थी

राजकीय सीसे बाॅयज स्कूल में नौवीं से बारहवीं कक्षा के 562 विद्यार्थी में से कुल 124 विद्यार्थी आए हैं। जबकि मॉडल संस्कृति सीसे स्कूल मॉडल टाउन में नाैवीं से बारहवीं कक्षा में 165 विद्यार्थियों से 40 विद्यार्थी उपस्थित रहे। सेक्टर-13 अर्बन राजकीय उच्चतर विद्यालय में नौवीं व दसवीं में 32 विद्यार्थी ही उपस्थित रहे।

स्कूलों में बजट कराया जा रहा मुहैया

शिक्षा विभाग की ओर से प्रति सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 4 हजार रुपए, प्राइमरी व मिडल को 2500 रुपए हैंडवाॅश, सेनिटाइज व मास्क के लिए दिए हैं। इसके अलावा स्कूल को सेनिटाइज करने को 30 लीटर हाइपो दिया गया है। जो सप्ताह में एक लीटर हाइपो व 9 लीटर पानी मिलाकर किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona samples will be taken for students in state schools today, entry in schools with masks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lWkXuk

ADD











Pages