पूरे हरियाणा की हवा दूषित हुई, फतेहाबाद में एक्यूआई 552 पर, दो दिन में 133 जगह जले फसल अवशेष - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 5 November 2020

पूरे हरियाणा की हवा दूषित हुई, फतेहाबाद में एक्यूआई 552 पर, दो दिन में 133 जगह जले फसल अवशेष

प्रदेश में प्रदूषण से पूरे हरियाणा की हवा खराब हो चुकी है। अब खुले में सांस लेने में भी लोगों को दिक्कत होने लगी है। गुरुवार को फतेहाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 552 दर्ज किया गया। यह प्रदूषण का बेहद गंभीर व इमरजेंसी स्तर है। 9 जिलों में यह 400 के ऊपर गंभीर स्तर पर पहुंचा। 8 जिलों में यह 300 से ऊपर रहा।

इसे बहुत खराब माना जाता है। 3 जिलों में एक्यूआई 200 से अधिक रहा। जो प्रदूषण का खराब स्तर है। अभी यह और बढ़ सकता है, क्योंकि पिछले 24 घंटे में 111 जगह पराली या अन्य फसल अवशेष जलाए गए हैं। बुधवार को 122 जगह फसल अवशेष जले थे। 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक राज्य में 6692 जगह फसल अवशेष जलाए जा चुके हैं।

किस जिले में कितना एक्यूआई



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jVYQ5G

ADD











Pages