प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का असर स्पष्ट दिखने लगा है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में 2000 से ज्यादा नए मरीज मिले। 2015 नए केस मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 555 मरीज गुड़गांव में मिले हैं। फरीदाबाद में 372 व हिसार में 192 नए केस आए हैं। अब कुल संक्रमित 176879 हो गए हैं। संक्रमण बढ़ने के साथ मौतें भी ज्यादा होने लगी हैं।
बुधवार को 44 दिन बाद 20 मौतें हुई थी। गुरुवार को भी 20 लोगों की जान चली गई। गुड़गांव व भिवानी में सबसे ज्यादा 3-3, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद में 2-2, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सिरसा, पंचकूला में 1-1 मौत हुई। इससे मृतक संख्या 1900 हो गई। एक दिन में 1507 मरीज ठीक हुए। अब तक कुल 159643 लोग ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 15 हजार पार होकर 15336 पहुंच गया।
सर्विलांस पर रहने वालों की संख्या 2 लाख के पार
अब तक 321876 लोग सर्विलांस में रह चुके हैं। 121181 का सर्विलांस समय पूरा हो चुका है। अभी 200695 सर्विलांस पर हैं। पॉजिटिविटी दर बढकर 6.39% हो गई है। रिकवरी दर 90.63% है। मृत्यु दर 1.06% है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k5DeDQ