कोरोना वायरस के 56 नए मामले आए, शहरी एरिया में ज्यादा मिल रहे हैं केस - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 5 November 2020

कोरोना वायरस के 56 नए मामले आए, शहरी एरिया में ज्यादा मिल रहे हैं केस

शहरी एरिया में काेराेना के मामले अब ज्यादा बढ़ रहे हैं। गुरुवार काे 56 नए पॉजिटिव के सामने आए। इनमें 32 मामले शहरी क्षेत्राें के हैं। नए पॉजिटिव में 17 महिला भी शामिल हैं। जिले में कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 10560 हाे गया है। 47 मरीज ठीक भी हुए हैं। 9796 मरीज अब तक ठीक हाे चुके हैं। जिले में अब 711 एक्टिव केस हैं।

शहरी क्षेत्र में यहां मिले केस

हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर-15 सोनीपत में दो, सेक्टर-12 सोनीपत में एक, ओमेक्स सिटी सोनीपत में एक, सेक्टर-23 सोनीपत में एक, न्यू कालोनी सोनीपत में एक, सनसाईन काउंटी में एक, नंदवानी नगर सोनीपत में एक, पंचम नगर सोनीपत में तीन, विष्णु नगर गोहाना में एक, सेक्टर-08 गोहाना में एक, बड़ी रोड़ गन्नौर में एक, शिव नगर सोनीपत में तीन तथा गोहाना क्षेत्रों में 12 कोरोना के मरीज पाए हैं।

ग्रामीण एरिया में यहां मिले केस

ग्रामीण क्षेत्र के तहत गांव गांव रामपुर स्थित अमित डेकोरिटी प्राईवेट लिमिटेड में दो, रिढाऊ में एक, खरखौदा के वार्ड नंबर-12 में चार तथा वार्ड 9 में एक व वार्ड 4 में एक, कुंडली में 3, जुआं में एक, भटाना में एक, भैंसवाल कलां में दो, बिचपड़ी में एक, रभडा में एक, भौरा रसूलपुर में एक, किशनपुरा में एक, बंदेपुर में एक, अकबरपुर बारोटा में एक, तथा राठधना में एक नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है।

बाजाराें में की चालानिंग

नगर निगम की टीम ने बाजाराें में साेशल डिस्टेंस पर जागरूक किया और साथ में बिना मास्क पहने की कार्रवाई करते हुए चालानिंग की। सुबह ही निगम कर्मियों की टीम कच्चे क्वार्टर बाजार में पहुंची थी। 20 से अधिक चालान किए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38nnFFg

ADD











Pages