रसोई में दो युवकों ने लगाया फंदा, एक मानसिक रूप से परेशान था, दूसरे की मौत के कारण अज्ञात - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 5 November 2020

रसोई में दो युवकों ने लगाया फंदा, एक मानसिक रूप से परेशान था, दूसरे की मौत के कारण अज्ञात

रसोई गांव में बुधवार रात को दो युवकों ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इनमें एक युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कुंडली थाना के एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि रसोई गांव निवासी संजय काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था।

इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोनीपत के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, दूसरी घटना भी रसोई गांव में ही हुई। यहां राजस्थान के भरतपुर जिला के कंगरौली गांव निवासी उदय सिंह ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।

उदय सिंह एक कंपनी में काम करता था। सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला। जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उदय सिंह ने किस वजह से आत्महत्या की, इसकी अभी पुष्टि नही हुई है। पुलिस ने फिलहाल परिजनों के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने सोनीपत के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p0wMSn

ADD











Pages