बीते चार दिन से सोनीपत और गुरुवार को पानीपत में जहरीली शराब से मौत बेचने वाला एक शिक्षक निकला। नैनातितारपुर में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री का संचालक विजय जुआं गांव मंेंं जेबीटी टीचर है। डीएसपी ने बताया कि वह सेक्टर- 23 में रहता है और 5 साल से यह फैक्ट्री चला रहा था। यहीं से सोनीपत के इंडियन कॉलोनी में शराब की सप्लाई हुई थी। इस इलाके में सबसे ज्यादा मौत हुई है।
अबकारी विभाग पर कार्रवाई नहीं : पुलिस ने इस मामले में मोहाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीभगवान, कोर्ट चौकी इंचार्ज एसआई सुरेंद्र, बीट इंचार्ज एएसआई जसबीर को सस्पेंड कर दिया है। लेकिन अबकारी विभाग के किसी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई। जबकि नकली शराब के निर्माण और बिक्री रोकने की ज्यादा जिम्मेदारी उसी पर है
दो दिन से शव जलाने को जगह नहीं मिल रही : श्मशान भूमि में काम करने वाले सुरेश ने बताया कि ऐसा मंजर कभी नहीं देखा। श्मशान भूमि में शव जलाने का भी जगह नहीं बची। मजबूरी में दो कुंडों के बीच खाली जगह में शव जलाना पड़ा।
ये करेंगे आगे की जांच एसआईटी: एसपी जश्नदीप ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क की जांच के लिए शराब नेटवर्क की जांच के लिए डीएसपी सिटी रवींद्र कुमार, सीआईए इंस्पेक्टर रवींद्र, डीईटीसी को शामिल कर एसआईटी बनाई है। ये जहरीली शराब के पूरे नेटवर्क की जांच करेंगे
कमेटी: डीएसपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है, जो अब तक के मृतकों की हिस्ट्री, मौत के कारण व लक्षण जानेगी। इस तरह से बीमार पड़ने वालों की तलाश करेगी। इसमें एडीसी, सिविल सर्जन शामिल है।
चांद ने शराब पी थी, मौत
मृतक चांद निवासी मयूर विहार के जीजा वेदप्रकाश ने बताया कि चांद ने शराब पी थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत ज्यादा खराब होती चली गई। चांद ने अब दम तोड़ दिया। गुरूवार को चांद को महलाना राेड स्थित श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया।
बेटे की मौत से टूट गए पिता
शास्त्री कॉलोनी निवासी संदीप की मौत से उसका पिता राजेंद्र पूरी तरह से टूट गया है। राजेंद्र ने बताया कि बेटा चार दिन पहले ठीक था। लेकिन एक तारीख को शराब पीने के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
तूडे में बोतल व 14 लाख 51 हजार मिले
पुलिस ने पंचशील काॅलोनी में एक मकान में तूड़े में दबाई गई 60 बोतल अवैध शराब और 14 लाख 51 हजार 900 रुपये की नकदी मिली। आरोपी कर्मबीर निवासी बैयांपुर को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा गंदा नाला आदर्श नगर में खुर्दा चलाने वाली सुनीता 12 अद्धे व 17 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया गया। पंचशील कॉलोनी में खुर्दा चलाने वाले राजू, के अलावा अन्य स्थानों से खुर्दा चलाने वाले साहिल व रौनक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n0mikf