विदेश भेजने के नाम पर युवक से 5.96 लाख ऐंठे, केस दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 November 2020

विदेश भेजने के नाम पर युवक से 5.96 लाख ऐंठे, केस दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर 5.96 लाख रुपए ऐंठ लेने के साथ युवक को झूठ बोलकर दुबई में फंसाने का आरोप लगाकर पानीपत के एक व्यक्ति ने 4 व्यक्तियों के खिलाफ बड़ी थाना में केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में मनीष धनखड़ पुत्र हुकमचंद निवासी पानीपत ने बताया कि समद खान उर्फ काला वासी तीतरवाड़ा (यूपी) के साथ 5-6 साल से जान-पहचान थी।

मई 2019 में समदखान ने अपने जीजा मेजर खान निवासी थरिया (सोनीपत) से मिलवाया और कहा कि वह विदेश में बच्चों को भिजवाने का काम करते है। पीड़ित के मुताबिक दोस्त मेनपाल के भतीजे सागर पुत्र मदन वासी हैदरपुर शामली (यूपी) को मर्चेंट नेवी में भिजवाने की बात की। पीड़ित ने बताया कि उसने अलग-अलग समय में करीब 5.96 लाख रुपए आरोपियों को दिए।

आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों को असली बताकर सागर को दुबई भेज दिया। सागर से परिजनों की बात हुई तो बताया कि धोखाधड़ी व षडयंत्र कर उसे तेल का अवैध काम करने वाले बोट पर भेज दिया है। इसके लिए दोषियों से बात की तो धमकी दी कि वे सागर का कैरियर खराब कर देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mJJ3J2

ADD











Pages