5 को नीलोखेड़ी में जाम लगाकर नेशनल हाईवे करेंगे जाम : चढूनी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 2 November 2020

5 को नीलोखेड़ी में जाम लगाकर नेशनल हाईवे करेंगे जाम : चढूनी

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि तीन कृषि अध्यादेशों के खिलाफ सभी किसानों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। कृषि के तीन अध्यादेशों के लागू होने पर नुकसान भी सभी किसानों का है और कानूनों के वापस लिए जाने के बाद फायदा भी सभी किसानों को होगा। इसमें चाहे छोटा जमींदार हो या बड़ा जमींदार।

इस बार धान के सीजन में किसानों की कैसे दुर्दशा हुई इससे सभी वाकिफ हैं। चढूनी निसिंग ग्रामीण पंचायत के अधीन आने वाले वडैच डेरे पर किसानों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा किसान नेता प्रताप सिंह ने की। चढूनी ने एरिया के किसानों को कृषि कानूनों के विरूद्ध 5 नवंबर को नीलोखेड़ी स्थित पुराने टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे को जाम करने का न्याेता दिया। इसके साथ ही 26 और 27 नवंबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान कूच करेंगे। चढूनी ने कहा कि सरकार यह कृषि कानून लागू कर किसान को बड़े बड़े पूंजीपतियों के हाथों में बेचना चाहती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
National Highway will be jammed by jamming 5 in Neelokheri: Chadhuni


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mGTzk0

ADD











Pages