नए बरोदा का निर्माण करने का है चुनाव: ओपी धनखड़ - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 November 2020

नए बरोदा का निर्माण करने का है चुनाव: ओपी धनखड़

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। इसलिए जनता को बरगलाने का कार्य कर रही है। कृषि कानूनों को लेकर किसानों में भ्रम पैदा करके अपना स्वार्थ पूरा करना चाहती है। लोगों को समझना चाहिए कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के चार साल है। यह चुनाव नए बरोदा का निर्माण करने का चुनाव है। बरोदा की जनता का ये सांझा सपना तभी साकार हो पाएगा। जब यहां की जनता योगेश्वर को चंडीगढ़ भेजने का कार्य करेगी।

धनखड़ ने रविवार को बरोदा हलका के गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा कभी चौधर के नाम तो कभी आखिरी चुनाव होने की बात कहकर बहकाने का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस के बहकावे में नहीं आए। बल्कि चार साल के विकास को आगे बढ़ाएं। दस साल तक कांग्रेस की सरकार रही। वोट लेने के लिए बरोदा आते हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि योगेश्वर दत्त की छाती पद्मश्री की शोभा बढ़ाती है। उसके पास देश का नाम रोशन वाले कई मेडल हैं।

फ्री सिलेंडर बांटकर आचार संहिता का किया उल्लंघन

बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार इंदुराज नरवाल उर्फ भालू ने भाजपा-जजपा गठबंधन पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन गरीब जनता को फ्री सिलेंडर बांटकर आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है। नरवाल ने कहा कि चुनाव आयोग से इसकी लिखित शिकायत की जाएगी।

साथ ही उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे पैसे, शराब और बल के दम पर वोट लूटने की कोशिशों को कामयाब न होने दे। जनता को शराब, सिलेंडर और पैसों का लालच देकर वोट ख़रीदने वाले कभी जनता का भला नहीं कर सकते। चुनाव में करोड़ों रुपए खर्च करने वाले जनता की सेवा करने की बजाए अपनी लागत वसूलने की कोशिश में रहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There is an election to build a new baroda: OP Dhankar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oKrzOp

ADD











Pages