रियूज एंड रिड्यूस प्लास्टिक के लिए चलाया जागरूकता अभियान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 November 2020

रियूज एंड रिड्यूस प्लास्टिक के लिए चलाया जागरूकता अभियान

चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया गया। छात्रों ने सामाजिक कार्य विभाग के तत्वाधान में रियूज एंड रिड्यूस प्लास्टिक के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में विद्यार्थियों ने अलग- अलग जगहों पर जाकर प्लास्टिक इकट्ठा किया और लोगों को प्लास्टिक के नुकसान के बारे में बताते हुए इसे कम से कम प्रयोग करने और पुनः उपयोग करने की अपील की।

एनएसएस कॉर्डिनेटर एवं डीन डॉ.सुरेश मलिक और समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. विकास कुमार की देखरेख में जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। छात्रों ने जल संरक्षण, बिजली का उचित उपयोग, भोजन को व्यर्थ न करने, फसल अवशेष न जलाने, यातायात के सार्वजनिक साधनों का प्रयोग करने और ऊर्जा के नवीकरणीय संसाधनों को प्रोत्साहन करने पर जोर दिया।

100 मीटर दौड़ में मन्नत रही प्रथम

हरियाण दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को गांव हालुवास में खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। मन्नत, पायल, रबिना, युद्धवीर संदीप आदि खिलाड़ियों ने अपने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। 11 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मन्नत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिंपल ने द्वितीय व आयुषी तृतीय स्थान पर रही।

14 आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में पायल ने पहला, मुस्कान ने दूसरा व रविना तीसरे स्थान पर रही। 16 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रविना पहले, जया दूसरे व पलक तीसरे स्थान पर रही। अंडर-16 आयु वर्ग की 800 मीटर स्पर्धा में युद्धवीर ने प्रथम, वैभव ने द्वितीय व साहिल ने तृतीय स्थान पाया। अंडर-16 में 1600 मीटर दौड़ में संदीप ने पहला, अखिल ने दूसरा व सचिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HYChjh

ADD











Pages