फेस्टिवल सीजन में बाजार में लगने वाले जाम से निजात को लेकर नहीं कोई तैयारी, लोग हो रहे परेशान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 4 November 2020

फेस्टिवल सीजन में बाजार में लगने वाले जाम से निजात को लेकर नहीं कोई तैयारी, लोग हो रहे परेशान

फेस्टिवल सीजन चल रहा है, लेकिन बाजार में वाहन पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। बाजार में आए दिन जाम बढ़ता जा रहा है। कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग तो देखे भी नहीं मिल रही। लगातार दो दिन यानि करवाचौथ के दिन व इससे पहले दिन से बाजार में रौनक बढ़ी है, लेकिन यातायात नियंत्रण रामभरोसे है। बाजार में किसी तरह के साधन आए जाए, किसी तरह की रोक-टोक नहीं है।

स्थिति यह हो गई कि वाहन निकलने में 15-20 मिनट तक लग जाते हैं। हालात यह हो जाते है कि जाम में पैदल व्यक्ति भी पार नहीं जा पाता। वाहन चालक मनमर्जी से बाजार में गाड़ी पार्क कर देते हैं। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों का तर्क है कि बाजार में जाम न लगे, व्यवस्था को बनाने के लिए नगरपालिका व प्रशासन से टाइअप किया जाएगा, साथ ही दुकानदार सड़क तक सामान न रखें।

स्कूल में विद्यार्थियों के मनोवैज्ञानिक विकास के लिए दिया परामर्श

जेएलएन स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों के मनोवैज्ञानिक विकास के लिए परामर्श सेवा शुरू की गई। नोडल अधिकारी नीरज कुमार ने बुधवार को छह विद्यार्थियों को परामर्श दिया। स्कूल एमडी सुनील शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कई माह तक स्कूल बंद रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यमों से पढ़ाया गया है। इस प्रकार से करवाई जाने वाली पढ़ाई से विद्यार्थियों में कुछ मनोवैज्ञानिक बदलाव आते हैं।

विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक स्थिति को सामान्य रखने के लिए सत्र के दौरान करीब 1100 विद्यार्थियों को विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने अब स्कूल खोलने की अनुमति दी है। स्कूल में नौंवी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को ही बुलाया जा रहा है। स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक स्थिति जांचने के लिए नोडल अधिकारी उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No preparation for getting rid of jam in the festival season, people are getting worried


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32dNoMM

ADD











Pages