ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की शाखा जनस्वास्थ्य विभाग उपमंडल नंबर 4 करनाल का त्रिवार्षिक चुनाव मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक व हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा की अध्यक्षता में कर्ण गेट स्थित कार्यालय में हुआ। जिला प्रधान बलबीर शर्मा व प्रदेश ऑडिटर बलजीत शर्मा सह चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में शामिल हुए।
सर्वसम्मति से शाखा चेयरमैन पवन शर्मा, प्रधान बलवंत सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान सूरज प्रकाश, सचिव राकेश गौतम, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह व मुख्य संगठनकर्ता सतबीर सिंह चुने गए। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विश्वनाथ ने कहा कि 26 नवंबर को केंद्र व प्रदेश सरकार की कर्मचारी किसान व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर एक दिन की हड़ताल की जाएगी। प्रदेश ऑडिटर बलजीत शर्मा ने हरियाणा सरकार से मांग की कि शीतकालीन विधानसभा सत्र में कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त नियमित और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का बिल पास किया जाए। इस अवसर पर सुरेंद्र बराड़, कर्ण सिंह व खुशीराम मौजूद रहे।
वीरेंद्र सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा में राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री बनाया
अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह भदौरिया ने ठाकुर वीरेंद्र सिंह एडवोकेट को महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।
ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने अपने आवास पर बैठक बुलाकर कहा कि वह क्षत्रीय समाज को संगठित करके इसे मजबूत व सदृढ़ बनाएंगे और समय-समय पर जब भी समाज को उनकी जरूरत होगी, वह उनकी आवाज को पूरे जोर से हर मंच पर उठाएंगे और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eqMvFr