जनता मंडी में गोपी एंड संस दुकान से सवा लाख रुपए की नकदी चोरी हो गई। आरोपी छत के जरिए दुकान में घुसे और अलमारी तोड़कर कैश ले गए। दुकान में रखा सामान के साथ तोड़फोड़ की। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। इसी दुकान के नजदीक सोमवार रात को एसबीआई की ब्रांच में भी तोड़फोड़ हो चुकी है।
ऐसे में संभावना है कि दोनों जगह वारदात करने वाले सेम आरोपी हो सकते हैं। पुलिस की सजगता पर सवाल उठ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस गश्त पर नहीं रहती। इसलिए लगातार चोर दुकानों को टारगेट कर रहे हैं। पुलिस रात को अलर्ट रहे तो चोरी की घटनाएं रूक सकती हैं। बारदाना कारोबारी राजेश गर्ग ने बताया कि मंगलवार शाम को वह दुकान को बंद करके गए थे। सुबह आए तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला।
पुलिस को सूचना दी गई। चेक करने पर पाया कि आरोपी छत के जरिए दुकान में घुसे हैं। दुकान में रखा करीब सवा लाख रुपए कैश व अन्य सामान चोरी हो गया। वह दुकान में कभी भी कैश नहीं रखते थे। रात को ही कैश छोड़कर गए और वारदात हो गई। चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस मामले में सिटी थाना से जांच अधिकारी सूरजभान ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की तरफ से जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36OIg31