सरकारी पीजी कॉलेज की नींव रखने से क्षेत्र में होंगे नए-नए आयाम स्थापित - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 November 2020

सरकारी पीजी कॉलेज की नींव रखने से क्षेत्र में होंगे नए-नए आयाम स्थापित

जिला मुख्यालय पर सरकारी पीजी कॉलेज की मांग को लेकर बुधवार को डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ गांव मिर्च में चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ पूर्व बीईओ रोशनी शर्मा, सरपंच मंजू देवी, एडवोकेट पूनम सांगवान, प्रवीण फौगाट एडवोकेट, नरेंद्र फौगाट एडवोकेट ने किया।

ग्रामीणों ने सरकारी पीजी कॉलेज की मांग का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर पत्र सरकारी पीजी कालेज कमेटी के सदस्य रोहताश शर्मा को सौंपा। इस अवसर सभी ने एकजुटता के साथ मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि जिला मुख्यालय चरखी दादरी पर सरकारी पीजी कॉलेज को शीघ्र ही खोल कर इस क्षेत्र को उच्च शिक्षा का तोहफा दें। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग होने के कारण इस क्षेत्र में सरकारी पीजी कॉलेज का होना जरूरी है। यदि जिला मुख्यालय पर सरकारी पीजी कॉलेज खुलेगा तो क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित होंगे और ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र का विकास होगा।

चरखी दादरी हरियाणा प्रदेश में सबसे पुराना व बड़ा उपमंडल है तथा अब जिला भी बन गया है। हमारा चरखी दादरी नंबर वन तभी बनेगा जब जिला मुख्यालय पर उच्च शिक्षा के लिए सरकारी पीजी कॉलेज की नींव रखी जाएगी।इस अवसर पर प्रमिला देवी, नंबरदार हरबिलास सांगवान, नरेश कुमार सांगवान, बलराज सिंह, गजेंद्र सिंह, शलेन्द्र सांगवान, मंजीत सिंह सांगवान, लोकेश कुमार सांगवान, सुरेश कुमार, सौरभ, हरिकिशन सांगवान, वीरभान सांगवान, रामप्रकाश सांगवान, रामचन्द्र, मामण सिंह, भरपूर सिंह, विकाश, सूरज भान सिंह, राम निवास, मुकेश कुमार आदि ने हस्ताक्षर किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New dimensions will be established in the region by laying foundation of government PG college


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36RmnAf

ADD











Pages