डीसी निशांत कुमार यादव ने जिले में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी संबंधित खंड में प्रगतिशील कार्यों की मॉनिटरिंग करें। समय पर प्रगति रिपोर्ट भेजें, हर कार्य पर योजना से संबंधित साइन बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें। वे बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम के तहत जिला अधिकारियों की त्रैमासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
डीसी ने बैठक में सभी बीडीपीओ और एबीपीओ को निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत अपने-अपने ब्लॉक में खेल स्टेडियम, व्यायामशालाओं और थ्री व फाइव पाैंड सिस्टम के निर्माण और रखरखाव से संबंधित अधिक से अधिक कार्य करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम, व्यायामशालाओं और थ्री व फाइव पाैंड सिस्टम के निर्माण स्थल पर ओपन एयर जिम की स्थापना को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील कार्य समय पर पूर्ण हों, इसके लिए समय-समय पर मौका निरीक्षण करें और चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दें।
डीसी ने कहा कि मैं स्वयं भी प्रत्येक माह जिले में मनरेगा के तहत चल रहे विकास कार्यों को लेकर औचक निरीक्षण करूंगा। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता करनैल सिंह, कार्यक्रम अधिकारी राकेश वोहरा, पीओआईसीडीएस राजबाला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kL1hbu