बापोड़ा में थमाए गलत बिजली बिल ग्रामीणों ने दी बहिष्कार की चेतावनी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 November 2020

बापोड़ा में थमाए गलत बिजली बिल ग्रामीणों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

गांव बापोड़ा में बिजली उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल वितरित किए जाने पर ग्रामीणों ने बिजली निगम के प्रति रोष जताया। मामले को लेकर बुधवार को गांव में पंचायत का आयोजन किया गया और निर्णय लिया गया कि अगर 20 नवंबर से पहले निगम कर्मचारी गांव में पहुंचकर बिलो पर दर्शाई गई गलत बिल राशि को ठीक नहीं करेंगे तो ग्रामीण बिलों का बहिष्कार कर देंगे।

पंचायत को संबोधित करते हुए बिजली उपभोक्ता डॉ. सतपाल सिंह तंवर ने कहा कि बिजली निगम कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गांव में गलत बिजली बिल वितरित किए गए है। ग्रामीण जिन बिजली यूनिटों के बिल जमा करवा चुके हैं निगम ने उन यूनिटों को शून्य दर्शाकर दोबारा से उन्हीं यूनिटों के बिल जारी कर रखे है। जिससे ग्रामीणों पर बिल राशि के रूप में हजारों रुपये का अतिरिक्त भार डाला गया है। ग्रामीणों को बिल राशि ठीक करवाने के लिए तोशाम जाना पड़ता है।

इससे ग्रामीणों को परेशानी के साथ किराये के तौर पर आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा हैं। ग्रामीण उपभोक्ता मामले को लेकर अधिकारी से मिले है और गांव में पहुंचकर बिल राशि ठीक करवाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद बिल ठीक नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि अगर 20 नवंबर से पहले बिल ठीक नहीं किए गए तो ग्रामीण बिलों का भुगतान नहीं करेंगे। पंचायत में चेयरमैन मित्रपाल सिंह, कपिल शर्मा, कृष्णपाल सिंह, भागीरथ सिंह, राजकुमार, भूपेंद्र सिंह, अशोक, अर्जुन, विनोद व नरेश आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Villagers warn of boycott of wrong electricity bill in Bapoda


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pHsfoo

ADD











Pages