हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड टीम ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रस्तुत किया नाटक - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 November 2020

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड टीम ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रस्तुत किया नाटक

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड टीम ने राज्य सचिव नवीन जयहिंद व राज्य कोषाध्यक्ष सुनील भारद्वाज के निर्देशन में रानी लक्ष्मीबाई के जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। झोझू कलां में डीओसी कृष्णा धवन के निर्देशन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रानी झांसी पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। श्रीराम पब्लिक स्कूल, कान्हड़ा में पोस्टर मेकिंग व रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया।

झोझू के आर्य स्कूल में जिला मीडिया प्रभारी बिशन सिंह की अगुवाई में पोस्टर मेकिंग का कार्यक्रम किया गया। चरखी दादरी में गीता भवन में हिंदुस्तान स्काउट्स एण्ड गाईस ने दूसरी सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर रानी झांसी के जीवन पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें स्वयं एक छात्रा ने रानी लक्ष्मीबाई की पोशाक पहनकर उनके जीवन का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया।

स्काउट्स जिला सचिव अमित जाखड़ ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी व छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी बच्चों को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड टीम की तरफ से प्रमाण-पत्र देकर उनको सम्मानित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hindustan Scouts and Guides team presented a drama on the life of Rani Laxmibai


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IMp3Hu

ADD











Pages