छठ पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से पश्चिमी यमुना घाट पर सफाई हुई शुरू - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 November 2020

छठ पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से पश्चिमी यमुना घाट पर सफाई हुई शुरू

छठ पर्व महोत्सव की शुरुआत स्नान भोजन से शुरू हो चुकी है। 20 नवंबर को छठ पर्व संध्या अर्घ्य की तैयारी को लेकर पश्चिमी यमुना नहर के किनारे घाट पर मजदूरों द्वारा साफ-सफाई की जा रही है। रेलवे पुल पार कॉलोनी के हजारों श्रद्धालु के लिए संध्या अर्घ्य के लिए पहली बार छठ घाट तैयार किए गए हैं। जहां पर श्रद्धालु आसानी से अपना छठ पर्व मना सकेंगे। इससे पहले श्रद्धालुओं को पश्चिमी यमुना नहर मेें श्रद्धालुओं को स्नान करने में उतरने व चढ़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। घाट पर उचित मात्रा में पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से कार्य शुरू हो गया है। छठ पर्व को श्रद्धालुओं के लिए पूरी सुविधाएं पश्चिमी यमुना नहर पर की जा रही है।

आज श्रद्धालु पूरा दिन रखेंगे व्रत

छठ पर्व के दूसरे दिन गुरुवार काे श्रद्धालु पूरा दिन व्रत रखकर शाम को भोजन ग्रहण करेंगे। इसी दिन निर्जल उपवास रखा जाता है, शाम को गुड़ और चावल की खीर बनाई जाती है। इसी दिन चावल का पिट्ठा व घी लगी रोटी का भी प्रसाद बनता है।

छठ पर्व को लेकर प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था बनाने का करना चाहिए प्लान

छठ पर्व सेवा समिति मंडल के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने बताया कि भैया दूज त्योहार पर पश्चिमी यमुना बाईपास पर काफी लंबा जाम लगा था। इसके लिए प्रशासन द्वारा चाहिए कि छठ पर्व को लेकर ट्रैफिक की व्यवस्था को लेकर प्लान किया जाए। जिससे किसी श्रद्धालु व आम जनता काे छठ पर्व पर कोई परेशानी न हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cleanliness started on Western Yamuna Ghat on behalf of Chhath festival


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IOUNvp

ADD











Pages