प्रशासन बेपरवाह, शहर की सड़कों से सफेद पट्टी गायब - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 22 November 2020

प्रशासन बेपरवाह, शहर की सड़कों से सफेद पट्टी गायब

ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा भी जल्द ही दस्तक देने वाला है। मगर प्रशासन ने इसको लेकर कोई तैयारी नहीं की है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नेशनल हाईवे और शहर की ज्यादातर मुख्य सड़कों से सफेद पट्टी गायब है। जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होगी। धुंध में वाहन चालकों को पता ही नहीं चलता कि कब वाहन चलते-चलते सड़क से नीचे उतर जाते हैं। स्मॉग और धुंध में हादसों को कम करने के लिए नगर निगम से लेकर ट्रैफिक पुलिस और आरटीए सभी के पास बजट आता है, लेकिन खर्च कहां होता है इसका कोई हिसाब नहीं है। प्रशासन की तैयारी नहीं होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ जाती है।

यहां नहीं है सफेद पट्टी

दिल्ली रोड पर तिलियार झील के पास, दिल्ली बाईपास, सरकुलर रोड पर शिवाजी कॉलोनी चौक से लेकर सुनारिया तक सफेद पट्टी नहीं लगाई गई। कुछ हिस्सों में पट्टी दिख तो रही हैं, लेकिन धुंध में दृश्यता कम होने पर यह पट्‌टी दिखाई नहीं देगी। शहर के अंदर वाले हिस्सों में तो ये पट्टी दिखाई ही नहीं देती। सोनीपत रोड पर सफेद पट्टी नहीं हैं। भिवानी रोड हाईवे की शुरुआत से ही कोई पट्टी नहीं है। फ्लाईओवर पर कहीं साइड की कुछ पट्टी हैं तो कहीं मध्य की हैं। फ्लाईओवर से लेकर नहर तक फिर पट्टी नहीं हैं। झज्जर रोड पर मायना गांव तक कहीं भी सफेद पट्टी नहीं हैं।

गड्ढे दे हादसाें काे न्याेता

सड़कों पर सफेद पट्टी का नहीं होना खतरनाक है। सड़कों पर गहरे गड्ढे भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। जिले के कई प्रमुख रास्तों पर गहरे गड्ढे हैं। इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारी पता हुए भी चुप्पी साधे है। न ही इन गड्ढों को भरने की कोई योजना नहीं बना रहे। कच्चा बेरी रोड पर शहर के अंदर के क्षेत्र में काफी गड्ढे हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हादसे को न्योता दे रहे हैं।

चौक चौराहों पर बंद सिग्नल बत्ती को निगम ने किया चालू

शहर के विभिन्न चाैक-चाैराहाें पर बंद सिग्नल बत्ती काे नगर निगम की ओर से ठीक करवाया है। टीम ने रविवार काे साेनीपत स्टैंड, अशाेका चाैक सहित शहर के कई एरिया में सिग्नल बत्ती काे ठीक करवाया है। पुलिस अधिकारियों ने भी रविवार सुबह ही नेकीराम कॉलेज चौक समेत कई जगह सिग्नल लाइट चेक कर निगम को सूचित किया। सोमवार को शहर में हर चौक चौराहे पर लगी सिग्नल बत्ती चालू होने की संभावना है। इस संबंध में ट्रैफिक प्रभारी राजू सिंधू का कहना है कि रविवार को सिग्नल बत्ती चेक की गई थी। ये खराब मिलीं। इस संबंध में निगम को अवगत करवाया। रविवार को कई जगह की सिग्नल लाइटें चालू की गई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तिलियार लेक के पास राेड पर धुंधली पड़ चुकी सफेद पट्टी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IWPoSK

ADD











Pages