सरकारी कॉलेज का समर्थन करने में बढ़ रही है महिलाओं की भागीदारी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 November 2020

सरकारी कॉलेज का समर्थन करने में बढ़ रही है महिलाओं की भागीदारी

जिला मुख्यालय पर सरकारी पीजी कॉलेज की मांग को लेकर शुक्रवार को डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ मुख्य बाजार एवं किला ग्राउंड में किया गया। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी बबीता प्रधान, सुमन, उर्मिला, सोनिया, पूजा शर्मा, शर्मिला, करण सिंह सोनी, जयवीर सांगवान, उदय सिंह द्वारा किया गया। हस्ताक्षर मांग पत्र सरकारी पीजी कॉलेज कमेटी सदस्य रोहताश शर्मा को सौंपा गया। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिला मुख्यालय पर शीघ्र से शीघ्र सरकारी पीजी कॉलेज खोलकर चरखी दादरी क्षेत्र वासियों एक सुनहरा तोहफा प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को सरकारी पीजी कॉलेज खुलने से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय व धन की बचत होगी और बच्चे अपनी शिक्षा अध्ययन के लिए अधिक से अधिक समय भी बटोर सकेंगे। रोहताश शर्मा ने बताया कि लगातार यह मांग सुचारू रूप से चल रही है और महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। अपना समर्थन देकर मुख्यमंत्री से इस मांग को सिरे चढ़ाने की मांग की है।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने हमेशा हरियाणा के सभी जिलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा रखा है और हर जिले में सरकारी पीजी कॉलेज खोलकर वहां के विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया है। इस अवसर पर माया देवी, सुशील कुमारी, भतेरी देवी, रेशमा, संतोष कमलेश, रोशनी, उर्मिला, राजबाला, पुष्पा, लाजवंती, विद्या देवी इत्यादि महिलाओं ने अपने-अपने हस्ताक्षर करते हुए मांग को समर्थन दिया और मुख्यमंत्री से आगामी सत्र से उच्च कक्षाएं शुरू करवाने की अपील की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Increasing women's participation in supporting government college, launched signature campaign


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lSxgrB

ADD











Pages