ढाबा संचालकों ने कार्रवाई का किया विरोध, जेसीबी के आगे बैठा ढाबा संचालक, पुलिसकर्मियों ने जबरन हटाया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 November 2020

ढाबा संचालकों ने कार्रवाई का किया विरोध, जेसीबी के आगे बैठा ढाबा संचालक, पुलिसकर्मियों ने जबरन हटाया

जीटी रोड पर नगरपालिका ने अवैध ढाबों और उनके अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस कार्रवाई को लेकर ढाबा संचालकों ने विरोध किया और जेसीबी के आगे खड़े हो गए। थाना प्रभारी व पुलिस कर्मियों ने ढाबा संचालकों को जेसीबी के सामने से हटाया और चेतावनी दी। इस दौरान दो ढाबों को तोड़ दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ढाबे अवैध रूप से बनाए गए है। इनको नोटिस भी दिए गए थे।

शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट रमेश अरोड़ा की अगुवाई में नगरपालिका की टीम जीटी रोड पर बने अवैध ढाबों को गिराने के लिए पहुंची। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ सर्वप्रथम श्री हरि ढाबे पर पहुंचे और ढाबे को गिराने की प्रक्रिया शुरू की। ढाबे के अंदर बनी दुकानें तोड़ने तक ढाबा संचालक हाथ जोड़ते रहे। इस दौरान ढाबा संचालक ने ढाबे से संबंधित कागजात भी दिखाए, लेकिन नगरपालिका अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद नगरपालिका का दस्ता रंगला पंजाब ढाबे की ओर बढ़ा। इस ढाबा मालिक ने पहले ही सामान को बाहर निकाल लिया था। जेसीबी मशीन इस ढाबे को तोड़ती चली गई।

नपा की सीमा में हैं ढाबे

श्रीहरि ढाबा व रंगला पंजाब ढाबा नगरपालिका की सीमा में हैं। दोनों ढाबों का निर्माण बिना सीएलयू के किया गया था। दोनों ढाबा संचालकों को नियमानुसार नोटिस भी जारी किए गए थे। ढाबा खाली करने के लिए भी समय दिया गया था। लेकिन ढाबा संचालकों ने न तो सीएलयू को लेकर कोई कार्रवाई की और ना ही ढाबा समय पर खाली किया गया। जिसके चलते ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख व पुलिस बल के साथ दोनों ढाबों को गिराया गया है।
-रविप्रका शर्मा, सचिव नपा घरौंडा

कॉलोनी की सड़कों और प्लाॅटों की नींव को उखाड़ा

फूसगढ़ में काटी गई अवैध कॉलोनी की सड़कों और प्लाॅटों की नीवों को निगम के दस्तें ने उखाड़ दिया। पार्षद प्रतिनिधि की शिकायत के बाद डीटीपी ने यह कार्रवाई की है। अधिकारियों की मिलीभगत से शहर में कई कॉलोनियां काटी गई हैं। लेकिन शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे। सीएम मनोहरलाल के दखल के बाद ही कॉलोनी में कार्रवाई की गई। हांसी रोड पर घोघड़ीपुर फाटक के पास एक राइस मिल में कॉलोनी काटी हुई है। डीटीपी विक्रम सिंह ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhaba operators protest against the action, Dhaba operators sitting in front of JCB, policemen forcibly removed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kO5rQ8

ADD











Pages