खेलो इंडिया की तैयारियों को लेकर खेल विभाग के निदेशक ने कर्ण स्टेडियम का किया दौरा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 November 2020

खेलो इंडिया की तैयारियों को लेकर खेल विभाग के निदेशक ने कर्ण स्टेडियम का किया दौरा

हरियाणा दिवस से खेलों इंडिया की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में अगले साल नवंबर होने जा रहे खेलों इंडिया की तैयारियों को लेकर दो दिन पहले खेल विभाग के निदेशक कोचों के साथ कर्ण स्टेडियम का दौरा किया। खेलो इंडिया में करनाल में फुटबाल, हैंडबाल, खो-खोल, टेबल टेनिस खेल आयोजित किए जा सकते हैं। इसके लिए खेल विभाग के निदेशक ने जिला खेल अधिकारी व कोचों के साथ विचार विमर्श किया।

सिंथेटिक ट्रेक, फुटबाल मैदान, सिंथेटिक वॉलीबाल, सिंथेटिक बॉस्केटबाल कोर्ट व जिमनास्टिक हॉल का निरीक्षण किया। करनाल में फुटबाल, हैंडबाल, खेल आयोजित किए जा सकते है। वॉलीबाल व बॉस्केटबाल के कोर्ट को इंडोर हाल का निर्माण करके इन खेल आयोजन बारे में विचार विमर्श किया गया।

यह भी विचार किया गया है कि इन इंडोर हाल का निर्माण किया जाए तो खो-खो व टेबल टेनिस का आयोजन भी करवाया जा सकता है। परंतु इस हाल में दर्शक दीर्घा के लिए पर्याप्त जगह नहीं पाई गई। कर्ण स्टेडियम कर्ण स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट में एक ही कोर्ट होने से इस खेल के आयोजन बारे सहमति नहीं हुई। निदेशक ने इसके बाद एनडीआरआई मल्टीपर्पज हाल का निरीक्षण कर खेलो इंडिया के तहत खो-खो व टेबल टेनिस खेल का आयोजन बारे में विचार विमर्श किया गया।

कर्ण स्टेडियम में लाइट की समस्या को दूर करने को रखा जाएगा इलेक्ट्रीशियन
कर्ण स्टेडियम में इंडोर हाल, फेसिलिटी सेंटर, हाई मास्क लाइट, कार्यालय की जगह के दायरे के मध्य बिजली के सुचारु रूप से संचालन के लिए बिना इलेक्ट्रिशियन के काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिस बारे निदेशक ने सहमति प्रदान कर संयुक्त निदेशक को आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत डीसी रेट पर इलेक्ट्रिशियन रखने की अनुमति प्रदान कर जिला खेल अधिकारी को आदेश दिए गए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Director of Sports Department visited Karna Stadium to prepare for Khelo India


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kNmSA9

ADD











Pages