लोगों को स्वस्थ रखने के लिए शहर में साइक्लोथोन होगी कल, जिमखाना क्लब से शुरू होकर पुलिस की सुरक्षा में चलेगी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 November 2020

लोगों को स्वस्थ रखने के लिए शहर में साइक्लोथोन होगी कल, जिमखाना क्लब से शुरू होकर पुलिस की सुरक्षा में चलेगी

आवासीय एवं शहरी मामले भारत सरकार की ओर से शहर के लोगों को तंदुरूस्त रखने के लिए एक बहुत ही रूचिकर कार्यक्रम साइक्लोथोन (समूह में साइकिल चलाना) का आयाेजन किया जाएगा। करनाल स्मार्ट सिटी में 22 नवंबर काे यह कार्यक्रम हाेगा। इसके सफल आयोजन के लिए डीसी एवं केएससीएल के सीईओ निशांत कुमार यादव ने कैंप कार्यालय में सभी संबंधित के साथ एक बैठक कर चर्चा की और जिम्मेदारी सौंपी।

डीसी ने बताया कि साइक्लोथोन सेक्टर-8 के जिम खाना क्लब से शुरू होकर नूर महल चौक तक जाएगी। नूर महल चौक से साईं बाबा मंदिर, राजकीय कॉलेज सेक्टर-14, कॉलेज से हरियाणा नर्सिंग होम, नर्सिंग होम से शहीद मदन लाल ढींगड़ा चौक, निर्मल कुटिया चौक और फिर जिमखाना क्लब पर वापसी होगी। साइकिल चलाने का प्रोग्राम करीब साढ़े 8 किलोमीटर तक रहेगा और इसमें आधा घंटा लगेगा। डीसी ने बताया कि साइक्लोथोन में शामिल सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट व टी-शर्ट वितरित की जाएगी।

साइक्लोथोन के आयोजन को लेकर दिए निर्देश
डीसी ने खेल विभाग के प्रतिनिधि से कहा कि वे बच्चों को लेकर आएं, सबके पास साइकिल हों, जिनके पास नहीं होगी, उन्हें मुहैया करवाएंगे और उसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। एसपी से कहा कि साइक्लोथोन के दौरान पुलिस विभाग की जिप्सी साथ-साथ चलती रहे, ताकि पूरे रूट पर सुरक्षा सुनिश्चित रहे। हेल्थ विभाग एंबुलेंस उपलब्ध करवाएगा। स्मार्ट सिटी कार्यालय के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वे पूरे रूट पर चूने से मार्किंग करवाएंगे। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर डस्टबिन की व्यवस्था करेंगे, ताकि साफ-सफाई बनी रहे। स्मार्ट सिटी टीम को आयोजन स्थल पर आकर्षक पेंटिंग बनवाने के निर्देश दिए।

साइकिल चलाने वाले बच्चे पहले इस जगह पर पहुंचेंगे
डीसी ने बताया कि साइक्लोथोन रविवार को प्रात: 8 बजे जिम खाना क्लब से शुरू होगी। डीसी, एसपी, नगर निगम आयुक्त के अतिरिक्त मेयर रेणु बाला गुप्ता, सभी नगर पार्षद, स्मार्ट सिटी की टीम, जिला खेल अधिकारी व उनके कार्यालय के साइकिल कोच, राहगीरी के सदस्य तथा साइकिल चलाने वाले बच्चे पहले इस जगह पर पहुंचेंगे। नशा मुक्ति की शपथ लेंगे और फिर डीसी स्वयं साइकिल पर सवार होकर इसका शुभारंभ करेंगे। उनके साथ मौजूद दूसरे अधिकारी और अन्य सभी प्रतिभागी भी साइकिल पर बैठे नजर आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lSvc2P

ADD











Pages