मेहनत व लगन से जन सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना ही पुलिस का प्रमुख कार्य है। यह उद्गार हरियाणा पुलिस अकादमी के उप महानिरीक्षक डाॅ. अरुण सिंह ने प्रोबेशनर उप निरीक्षक बैच नंबर 17 के दीक्षांत शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर व्यक्त किए। इस बैच में 5 महिला प्रोबेशनरों सहित कुल 29 प्रोबेशनर उप निरीक्षकों ने प्रशिक्षण ग्रहण किया।
उन्हाेंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में पुलिस की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं और कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। आज आपकी दीक्षा संपन्न हुई, आप सभी फील्ड की ट्रेनिंग के बाद बेस्ट पोलिसिंग करेंगे। आपने अपना पहला सफर बड़ी ही कुशलता से किया है मुझे आशा है कि पुलिस पेशेवर जीवन का दूसरा सफर भी बखूबी तय करेंगे।
अपनी तमाम जिम्मेदारियों का निर्वहन बड़ी ही निष्ठा व कर्तव्यपरायणता के साथ निभाएंगे। सदा ध्यान रखें कि मानवता से बढ़कर कुछ नहीं है। लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका तुरंत निवारण करें। मुख्यअतिथि ने प्रथम स्थान पर रहे प्रवेश कुमार हिसार, द्वितीय स्थान पर रही ममता गुरुग्राम और तृतीय स्थान पर रही सोनू कुमारी गुरुग्राम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ULt7tJ