मौजगढ़ हेड से निकलने वाली नहरों में पानी छोड़ने की बजाय पिछले कई दिनों से जीरो हेड की ओर मेन नहर की डाउन लाइन में छोड़ा जा रहा है। जिससे किसानों में विरोध बढ़ता जा रहा है और हेड पर पहुंचकर नाराजगी जाहिर करने के बावजूद अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं।
किसान पवन कुमार, सहदेव कालू आना, रविंद्र गुर्जर उपदेश माल अमन कुमार देवीलाल व अन्य किसानों ने बताया कि उनके चौटाला, भारु खेड़ा, जंडवाला, केएलसी, गुरुसर नहरों में पानी छोड़ने की बजाय सिंचाई विभाग के अधिकारी पिछले कई दिनों से मौजगढ़ हेड पर आ रहे पानी को अवैध तरीके से डाउन लाइन में छोड़ रहे हैं जबकि सिंचाई विभाग की ओर से शेड्यूल बना कर दो से तीन नहरे इस पानी से 1 सप्ताह तक अतिरिक्त चलाई जा सकती है।
मांग किए जाने के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी किसानों की सुनवाई नहीं कर रहे और पानी को जीरो हेड की ओर राजस्थान कैनाल इलाके में छोड़ा जा रहा है। जहां पानी की उपलब्धता पहले से ही अधिक बनी हुई है। किसानों ने बताया कि उन्होंने इसके लिए सिंचाई विभाग के एसडीओ महेंद्र कुमार धायल और एक्सईएन सहित सिंचाई विभाग के एसई आत्मा राम को भी अवगत कराते हुए समाधान की मांग की है लेकिन किसानों को नहरों में पानी नहीं मिल रहा है। जिससे किसानों में रोष बना हुआ है। पहले भी शेड्यूल के दौरान नहरों की टेल पर पानी पूरा करने में अधिकारी लापरवाह रहे हैं।
मोहल्ला वासी को टक्कर मारने वाले ऑटो चालक पर केस दर्ज
गांव डबवाली में थ्री व्हीलर से अपने पड़ोसी को टक्कर मारने वाले के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित प्रीतम पाल पुत्र रणधीर सिंह निवासी गाव डबवाली ने बताया कि बीती 28 अक्टूबर को वह अपने बेटे अनमोल ज्य़ोत व घर पर काम करनी वाली अगुरी देवी पत्नी ताराचंद के साथ खेत मे काम करने जा रहे थे। जब हम घर से बाहर गली मे पहुंचे तो पड़ोसी कोना सिंह पुत्र आत्मा सिंह वासी अपने थ्री व्हीलर को चलाता हुआ आया और उसके थ्री व्हीलर की टक्कर मार दी। जिसे तीनों को चोटें आई और उन्हें परिजनों द्वारा उपमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/364leVF