सुबह 10 बजे सिरसा हाईवे पर जाम लगाने का फैसला - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 4 November 2020

सुबह 10 बजे सिरसा हाईवे पर जाम लगाने का फैसला

सिरसा हाईवे पर खुईयां मलकाना टोल प्लाजा के पास पिछले 8 दिन से धरना दे रहे किसान अब गुरुवार को हाईवे पर जाम लगाएंगे। इसके लिए किसानों ने 5 सदस्य ही नेतृत्व कमेटी भी गठित कर ली है और आसपास के सभी गांवों से बड़ी संख्या में किसान जाम में शामिल होकर तीन कृषि कानूनों का विरोध जाहिर करते हुए समर्थन करेंगे।

डबवाली दिल्ली नेशनल हाईवे पर बीती 28 अक्टूबर से धरना दे रहे किसान खुईयां मलकाना टोल प्लाजा के पास गुरुवार को भारत बंद के तहत जाम लगाकर सड़क पर रोष प्रदर्शन करेंगे और हाईवे पर आने जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से निकालकर टोल फ्री की मुहिम को आगे बढ़ाएंगे।

किसानों ने बुधवार को धरने पर जाम को लेकर रणनीति बनाई और इसके लिए नेतृत्व करने को पूर्व सरपंच सहित पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। किसानों की ओर से 5 नवंबर को सुबह 10 बजे से लगाए जाने वाले हाइवे पर जाम के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच। इसके लिए पहले से प्रचार किया जा रहा है।

8 दिन से किसान दे रहे धरना
किसानों की ओर से निर्णय लिया गया है कि सुबह 10:00 बजे खुईयां मलकाना के पास ही सिरसा हाईवे पर जाम लगाया जाएगा और धरने पर बैठकर किसान सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए नए लागू किए गए तीनों के सी कानूनों को रद्द करने की मांग उठाएंगे। किसान नेता गुरप्रीत सिंह देसू जोधा, मुख पाल सिंह नीला वाली व अन्य किसानों ने कहा कि 8 दिन से चल रहे धरने के बावजूद सरकार ने उनकी कोई सुनवाई नहीं करी है और एनएचएआई के अधिकारी किसानों का सहयोग करने की बजाय कॉर्पोरेट घरानों का सहयोग कर रहे हैं और इसके लिए कोर्ट को भी एनएचआई की ओर से गुमराह किया जा रहा है। इसके लिए किसानों ने धरने प्रदर्शन के साथ कानूनी लड़ाई भी जोरदार तरीके से शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k5BbQs

ADD











Pages