पंचायत में फौगाट खाप-19 ने लिया निर्णय आज खाप से जुड़े सभी गांवों के लोग दिल्ली होंगे रवाना - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 1 December 2020

पंचायत में फौगाट खाप-19 ने लिया निर्णय आज खाप से जुड़े सभी गांवों के लोग दिल्ली होंगे रवाना

फौगाट खाप 19 द्वारा सर्व समाज की पंचायत का आयोजन बाबा स्वामी दयाल धाम पर किया गया। अध्यक्षता फौगाट खाप प्रधान बलवंत ने की। पंचायत में सभी ने एक स्वर में निर्णय लिया गया कि 2 दिसंबर को खाप के सभी गांवों के लोगों के काफिले के साथ दिल्ली आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन के लिए रवाना होंगे। पंचायत में सब्जी मंडी एसोसिएशन, जिला बार एसोसिएशन के अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि आज भी केंद्र सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।

शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठियां, वाटन कैनन और झूठे केस दर्ज कर आंदोलन को कुचलने का कार्य कर रही है। पंचायत के दौरान हरियाणा मंडी एसाेसिएशन के कार्यकारी प्रधान नितिन जांघू और मंडी प्रधान नंदलाल ठुकराल, बार एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेंद्र सांगवान समेत अनेक लोगों ने तन, मन और धन से पूरा साथ देने की बात कही।

दिल्ली कूच करने की तैयारी के बारे में गांव स्तर पर ड्यूटियां निर्धारित की गई। इस अवसर पर खाप फौगाट-19 के संरक्षक रामसिंह, प्रवक्ता शमशेर, महासचिव सुरेश फौगाट, उपप्रधान धर्मपाल, सीताराम फौगाट, बलबीर सिंह फौगाट, वजीर सिंह फौगाट, समेर सिंह, डॉ. सुभाषचंद, भाकियू लोक शक्ति प्रदेश अध्यक्ष जगबीर, उपाध्यक्ष रणबीर, पार्षद कुलदीप गांधी, पार्षद दीपक, उमेद सिंह पातुवास आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाबा स्वामी दयाल धाम पर फौगाट खाप-19 की पंचायत में अपनी बात रखते वक्तागण।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lnQQLq

ADD











Pages