परिवार सोता रहा और बंद कमरे का ताला तोड़कर आभूषण व पौने 5 लाख की नकदी चुरा ले गए चोर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 1 December 2020

परिवार सोता रहा और बंद कमरे का ताला तोड़कर आभूषण व पौने 5 लाख की नकदी चुरा ले गए चोर

गांव ढाणी फौगाट में देर रात मकान की दीवार फांदकर चोर लाखों रुपयों के आभूषण और करीब 5 लाख रुपये चोरी कर ले गया है। मकान मालिक ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव ढाणी फौगाट निवासी रामपाल ने बताया कि उसने गांव में ही नहर के पास मकान बनाया हुआ है। सोमवार रात सभी परिजन घर पर सो रहे थे।

सुबह उठे तो कमरे का ताला खुला हुआ था और सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी खुली हुई थी। जिसे जांचा तो वहां रखे 2 सोने की अंगुठी, 2 जोड़ी चांदी की पाजेब, 2 सोने के कड़े चोरी हुए मिले। वहीं अलमारी के दूसरे हिस्से में देखा तो वहां रखे 4 लाख 77 हजार रुपये भी चोरी हुए मिले हैं। इसके बाद आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई जिन्होंने कमरे के दरवाजे सहित अलमारी से फिंगर प्रिंट लिए।

सांजरवास में विवाहिता चली गई मायके पीछे से चोरों ने ताले तोड़कर चुराए आभूषण व नकदी

गांव सांजरवास में एक विवाहिता अपना मकान लॉक करके अपने मायके चली गई। पीछे से चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव सांजरवास निवासी मनीषा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 नवंबर को वह अपने मायके नाहड़ चली गई थी। 23 नवंबर को उसकी देवरानी ने फोन करके बताया कि घर पर चोरी हो गई है। मनीषा रानी ने घर आकर देखा तो घर के सारे ताले टूटे हुए थे।

इसके साथ ही सारा सामान बिखरा पड़ा था। मनीषा रानी ने घर का सामान चैक किया तो घर से एक सोने का सैट, एक सोने की चेन, चार जोड़ी कानों के, छह अंगूठी, एक चांदी का सैट, छह जोड़ी पाजेब, छह चांदी के सिक्के, एक नथ, तीन नाक की बाली, बच्चें के हाथ पैरों के कडूलें, एक कमरबंद, 13 हजार रुपये नकद, एक एलसीडी, दो हाथ की घड़ी गायब मिले। पुलिस को सौंपी शिकायत में चोरी किया गया सामान बरामद करवाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The family kept sleeping and the thieves broke the lock of the locked room and stole cash worth Rs 5 lakh.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I2GCma

ADD











Pages