यज्ञ के साथ मनाया स्व. पंडित किशनलाल का जन्म दिवस - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 1 December 2020

यज्ञ के साथ मनाया स्व. पंडित किशनलाल का जन्म दिवस

स्थानीय किशनलाल पब्लिक कॉलेज में महाविद्यालय संस्थापक स्व. पं. किशनलाल शर्मा का 126वां जन्म दिवस समारोह वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य, कॉलेज प्रबंधकारिणी के पूर्व सदस्य और कॉलेज से जुड़े शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के पूर्व प्रधान सत्येंद्र प्रसाद ने कॉलेज निर्माण की परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए इसके निर्माण में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कॉलेज प्रबंधकारिणी के पूर्व अध्यक्ष आनंद स्वरूप डाटा ने कहा कि संस्थापकों के लगाए एक छोटे से बीज ने आज वट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है।

कॉलेज के विधिक सलाहकार रजनीकांत सैनी ने बताया कि वे इस कॉलेज के प्रथम सत्र के छात्र रहे हैं तथा यहां के पूर्व छात्रों ने देशभर में विभिन्न उच्च स्थानों को प्राप्त किया है। वरिष्ठ चिकित्सक तारा सक्सेना ने कॉलेज की स्थापना व विकास यात्रा की स्मृतियां पुर्नजीवित कर दी। प्राचार्य डॉ. अभय सिंह ने सभी का आभार जताया।

इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्षा रजनी शर्मा, उनके परिवार के सदस्यों, प्रबंध समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, पूर्व प्रधान पीएन भार्गव, डीके जैन, पूर्णचंद भट्‌ठेवाले व कॉलेज शिक्षक सहित गैर शिक्षक कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम संयोजन डॉ. कमलेश सैनी ने किया। वहीं डॉ. कविता गुप्ता, डॉ. मंजु गर्ग, महेंद्र सांभरिया व डॉ. अमित स्वामी का सराहनीय योगदान रहा। मंच संचालन डॉ. ऋचा शर्मा ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3obY8nm

ADD











Pages