चाकू लगने के बाद दोस्त को बताने आया था काकू, 20 मिनट तक दोस्तों ने अस्पताल की जगह वहीं बैठाए रखा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 30 December 2020

चाकू लगने के बाद दोस्त को बताने आया था काकू, 20 मिनट तक दोस्तों ने अस्पताल की जगह वहीं बैठाए रखा

बीघड़ रोड पर काठमंडी में एक दुकान में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में हुए झगड़े में युवक की मौत मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनील ने अपने दोस्त कृष्ण उर्फ काकू पर जिस चाकू से हमला किया, वह उसी दुकान से उठाया था। इस चाकू को दुकानदार हरीचंद मांस काटने के लिए प्रयोग करता है। आरोपी सुनील व मृतक काकू अपने दो दोस्तों के साथ हरीचंद गुर्जर की दुकान में बैठे शराब पी रहे थे।

इसी दौरान उनकी आपस में कहासुनी हो गई। हरीचंद दुकान में अंदर चिकन भी बनाता था। उसके द्वारा मांस काटने में प्रयोग किए जाने वाले चाकू से ही सुनील ने मर्डर किया। मर्डर की सूचना पुलिस को मिली तो डीएसपी दलजीत व सिटी थाना एसएचओ सुरेंद्र कंबोज मौके पर पहुंचे। चाकू मारने के कारणों का अभी तक पुलिस को पता नहीं लगा है। पुलिस मृतक के दूसरे दोस्तों से मामले की जानकारी लेने में जुटी हुई है।

अनाज मंडी में मजदूरी का काम करता था काकू

पुलिस के अनुसार काकू, सुनील, राजवीर व विजय भी शराब पी रहे थे। आरोपी सुनील ने काकू के पेट में चाकू मारा और मौके से फरार हो गया। चाकू लगने के बाद काकू खड़ा रहा और वह दुकान के अंदर गया। जहां अन्य दोस्त पवन जो अंदर अलग से बैठा हुआ था। उसके पास गया और पेट दिखाते हुए बोला कि सुनील ने उसके पेट में चाकू मार दिया। जब काकू को चाकू लगा तो उसके अन्य दोस्तों ने उसके पेट पर किसी कपड़े की पट्टी बांध दी ताकि खून न बहे। इसके बाद कोई उसके परिजनों को बुलाने में लग गया। करीब 20 मिनट बाद उसके दोस्त उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने काकू को मृत घोषित कर दिया। काकू अनाज मंडी में मजदूरी का काम करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील हेरोइन के नशे का आदी है। आरोपी कोई काम नहीं करता।

काकू खाना खाने गया था घर, नहीं लौटा वापस

मृतक काकू के पिता राकेश ने बताया कि उसका बेटा अनाज मंडी में मजदूरी का काम करता था। दोपहर करीब 2 बजे काकू यह कह कर घर गया था कि वह खाना खाकर आता है, लेकिन उसके बाद वह वापस लौटा ही नहीं है। मृतक के पिता ने बताया कि वैसे वह यूपी के रहने वाले है, लेकिन काफी समय से फतेहाबाद की काठमंडी में ही रह रहे है।

आरोपी सुनील की कर रहे है तलाश : एसएचओ

शराब पीने के बाद आपसी कहासुनी के चलते सुनील ने काकू काे चाकू मार दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। झगड़े के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। सुरेंद्र कंबोज, एसएचओ, सिटी थाना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फतेहाबाद। मृतक काकू।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34X44JK

ADD











Pages