दिन में खिली धूप में भी 6 डिग्री गिरा पारा, शीतलहर में रात काे तापमान 2.6 डिग्री पहुंचा, आज बादलवाई - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 29 December 2020

दिन में खिली धूप में भी 6 डिग्री गिरा पारा, शीतलहर में रात काे तापमान 2.6 डिग्री पहुंचा, आज बादलवाई

अफगानिस्तान से जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के बादलों का असर अब नए साल में देखने को मिलेगा। फिलहाल तापमान में गिरावट बनी हुई है। मंगलवार को 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा के कारण सीजन की सबसे ठंडी रात रही। तापमान 2.6 डिग्री पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट बनी हुई है।

वहीं, 14.6 डिग्री तापमान दिन में रहा और इसमें 6 डिग्री की गिरावट बनी हुई है। हवा के कारण वातावरण में नमी की मात्रा भी 88 फीसदी तक बनी हुई है। इस बार नववर्ष का स्वागत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से हो सकता है। एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड इस सीजन के दिन और रात के तापमान के रिकार्ड तोड़ सकती है।

शहर में मंगलवार सुबह कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन हाड कंपा देने वाली शीत लहर ने लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने दी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के कारण हवा की दिशा में बदलाव बना है। बुधवार को बादल भी छा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury dropped by 6 degrees in the sunlight during the day, night temperature reached 2.6 degrees in the cold wave, cloudy today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nYPSHN

ADD











Pages