70 वर्षीय किसान साइकिल से अलख जगाओ यात्रा पर निकले - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 30 December 2020

70 वर्षीय किसान साइकिल से अलख जगाओ यात्रा पर निकले

रोहतक जिले के कुलताना गांव से 70 वर्षीय किसान जगबीर सिंह सिंघु बॉर्डर से लेकर राजस्थान बॉर्डर तक साइकिल यात्रा से कृषि कानूनों के विरुद्ध अलग जगाओ अभियान जारी रखे हुए हैं। 34 दिनों से लगातार एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव तक ग्रामीण क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क अभियान छेड़े हुए हैं।

साइकिल को अपना मन पसंदीदा वाहन बनाकर बिना थके रात्रि पढ़ाव मोर्चे पर किसानों के साथ ही करते हैं। टिकरी बॉर्डर पर पहुंच जगबीर सिंह ने कृषि अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाले 3 तीन काले कानूनों को तुरंत न्यूनतम फसल खरीद कानून के साथ किसानों के हक में फैसला करने की अपील की है। लगातार किसानों के शोषण के विरुद्ध लामबंद बुजुर्गों ने इस बुजुर्ग योद्धा की हौसला अफजाई की। जगबीर सिंह ने बताया कि वे मरते दम तक संघर्ष करते रहेंगे। जगबीर सिंह 180 किलोमीटर तक प्रतिदिन साइकिल से यात्रा कर अनोखा उदाहरण पेश कर रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोहतक जिले के कुलताना गांव के 70 वर्षीय किसान जगबीर सिंह।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pvj7lE

ADD











Pages