नगर निगम सरकार में चार महिला पार्षदों के साथ भाजपा का दस का दम - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 30 December 2020

नगर निगम सरकार में चार महिला पार्षदों के साथ भाजपा का दस का दम

मेयर चुनाव हारी भाजपा को नगर निगम में दस पार्षदों का दम मिला है। 20 में से दस पार्षदों की जीत भी अहम है। इनमें तीन पूर्व पार्षद हैं, जोकि अपनी मजबूत पकड़ के सहार फिर जीते। वहीं पार्टी संगठन में अहम चेहरे और विस चुनाव में खरखौदा सीट से दावेदारी जता रहे रविंद्र दिलावर वार्ड दो से चुनाव हार गए। अंदरूनी शहर या फिर राई विधानसभा प्रभाव क्षेत्र के ज्यादातर भाजपा प्रत्याशी चुनकर आए हैं। भाजपा के दस पार्षदों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।

जानें भाजपा के दस पार्षदों के समीकरण, इनमें कई ग्रामीण क्षेत्र से भी जीते

  • वार्ड 1 : हरिप्रकाश सैनी : वार्ड एक में जटवाड़ा, सैनी मोहल्ला, सब्जी मंडी, हलवाई हट्‌टा, सुंदर सांवरी आदि क्षेत्र आता है। एससी और बीसी वर्ग में अच्छी पकड़ से इन्हें जीत मिली।
  • वार्ड 3: सुरेंद्र मदान : भाजपा के मंडल प्रभारी हैं। कांग्रेस में मेयर दावेदार अशोक छाबड़ा के बेटे को कांग्रेस ने इस वार्ड से टिकट दिया लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। पंजाबी वोट के अलावा अन्य शहरी वोट में अच्छी पकड़ से जीत मिली।
  • वार्ड 4 : बबीता कौशिक : सेक्टर 15, सेक्टर 12, दिल्ली कैंप आदि एरिया इस वार्ड में आता है। शहरी वार्ड में भाजपा की पकड़ का फायदा मिला। इसी क्षेत्र में भाजपा सांसद रमेश कौशिक, जिलाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, पूर्व मंत्री कविता जैन रहते हैं।
  • वार्ड 7 : मुनिराम : राई विधानसभा सीट के क्षेत्र में भाजपा के प्रभाव का फायदा मिला।
  • वार्ड 8 : पुनीत त्यागी : राई विधायक मोहनलाल की हलके में पकड़ इनके काम आई। पुनीत त्यागी खुद भी राई क्षेत्र में काफी सामाजिक कार्यों से सक्रिय रहे हैं। विधानसभा टिकट की दावेदारी भी कर रहे थे। निगम में राई, जठेड़ी पार्ट, खेवड़ा पार्ट, लिवान गांव आदि क्षेत्र में पकड़ काम आई।
  • वार्ड 10 : ममता लूथरा : सिक्का कॉलोनी, जनता कॉलोनी, सेक्टर 13, न्यूज जीवन नगर आदि शहर के अंदरूनी क्षेत्र में भाजपा की पकड़ इनके काम आई। क्षेत्र में लगातार मेहनत लोगों के बीच पहचान इन्होंने बनाई है।
  • वार्ड 11 : इंदु वलेचा : भाजपा सरकार में निगम के माध्यम से अपने वार्ड में काफी काम इन्होंने करवाए हैं। पहले भी पार्षद रही हैं। कविता जैन ने भी वार्ड में इनके लिए जनसभा की।
  • वार्ड 12 : लक्ष्मीनारायण तनेजा : पिछली बार नगर परिषद में इनकी पत्नी साधना तनेजा चेयरपर्सन थीं। खुद लक्ष्मी नारायण भी पूर्व पार्षद रहे। मतदाताओं में अच्छी पकड़ है। चुनाव से पूर्व शाम कांग्रेस प्रत्याशी से विवाद ने भी इनके वोट में इजाफा किया।
  • वार्ड 13 : संगीता सैनी : सीएम मनोहरलाल ने जनसभा इन्हीं के वार्ड में की। इनके ससुर कबीरपुर में सरपंच रहे हैं। क्षेत्र में पुरानी पहचान काम आई।
  • वार्ड 15 : अतुल जैन : पिछली बार नगर परिषद में पार्षद रहे हैं। भाजपा संगठन से काफी समय से जुड़े हैं और वार्ड में भाजपा सरकार के दौरान काफी कार्य करवाए हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP's strength of ten with four women councilors in municipal government


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Z0ZJf

ADD











Pages