बाइक सवारों ने पिस्तौल के बल पर छीनी मोटरसाइकिल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 31 December 2020

बाइक सवारों ने पिस्तौल के बल पर छीनी मोटरसाइकिल

रोहना गांव में अपने खेतों में गए एक युवक से 3 बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक युवक से मोटरसाइकिल व मोबाइल छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवक के बयान पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। रोहणा गांव के रहने वाले गौरव ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेतों में गया हुआ था जब वह अपनी मोटरसाइकिल से वापस आ रहा था तो उसका अचानक फोन आ गया वह रुक कर फोन सुनने लगा।

इसी दौरान तीन युवक मुंह पर मास्क लगाए हुए उसके पास आए और उन्होंने पिस्तौल दिखा उसकी बाइक छीन ली । युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया और आरोपी मौके से फरार हो गए। गौरव का कहना कि आरोपियों ने उसका मोबाइल थोड़ी आगे जाकर खेतों में फेंक दिया जिसे उसने बाद में उठा लिया । गौरव का आरोप है कि आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर उसकी बाइक छीनी है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछकर खाते से निकाले 87326 रूपए, मामला दर्ज

सेक्टर सात निवासी महिला अंकिता अग्रवाल के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर 87326 रुपए निकाल लिए गए। महिला ने धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में अंकिता ने बताया कि उसका खाता शहर की एक बैंक शाखा में है। बैंक ने उसे एक क्रेडिट कार्ड जारी करवाया हुआ है। बीते दिनों 22 दिसंबर को उसके पास दो अज्ञात नंबरों से फोन आया।
फोन पर एक महिला ने कहा कि वह एसबीआई बैंक से बोल रही है। आपने अपना क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट नहीं किया है।

कार्ड को एक्टिवेट करवाने के लिए अंतिम के चार अंक पुछे। कुछ देर बाद महिला ने उससे क्रेडिट कार्ड के सभी अंक पुछे। सभी अंक बताने पर महिला ने कार्ड को जल्दी ही एक्टिवेट करने को कहा। कुछ देर बाद उसके फोन पर एक ओटीपी आया। महिला द्वारा ओटीपी पूछने पर उसने बता दिया। ओटीपी बताने के बाद फोन पर क्रेडिट कार्ड से 40 हजार रुपए की ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। यह ट्रांजेक्शन पूरी नहीं हुई और उसका कार्ड ब्लॉक हो गया। फोन करने वाली महिला ने उसके कार्ड को दोबारा से एक्टिव कर दो बार 40-40 हजार रुपए और एक बार 7326 रुपए की ट्रांजेक्शन की।

तीन बार में उसके खाते से कुल 87326 रुपए निकाले गए। खाते से पैसे निकलने के बाद उसने उन नंबरों पर संपर्क किया, लेकिन अब ये नंबर बंद आ रहे हैं। समय पर इन पैसों का भुगतान नहीं करने पर बैंक को ब्याज देना पड़ेगा। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए साइबर सैल की मदद ली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JxgsIO

ADD











Pages