गेहूं के सीजन में किसानों को खाद की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध करवाने के लिए कृषि विभाग और इफ्को ने यूरिया खाद का रैक लगवाया है। रैक में जिलाभर के किसानों के लिए 55 हजार बैग का स्टॉक किया गया है। यूरिया का रैक लगने से गेहूं सीजन में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध रहोगा।
गेहूं की पहली सिंचाई होने पर खाद की आवश्यकता होती है। किसानों को खाद की किल्लत का सामना न करना पड़े इसके लिए कृषि अधिकारियों ने पहले से ही तैयारियां कर ली हैं। कृषि विभाग ने मांग को देखते हुए खाद का पर्याप्त स्टॉक मंगवा लिया है। गुरूवार को इफ्को ने रेलवे स्टेशन पर यूरिया खाद का रैक लगवाया। रैक में जिला को 55 हजार बैग यूरिया खाद के मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि खाद के लिए किसानों को प्राइवेट खाद विक्रेताओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
किसानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराने के लिए यूरिया खाद का रैक लगवाया है। गेहूं सीजन में किसानों को खाद की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर खाद की दूसरी रैक भी लगवा ली जाएगी। डॉ. अशोक, अधिकारी, ईफको, गोहाना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b2eXh9