धीरज शर्मा, ग्रीन लाइन कीर्ति नगर इंद्रलोक-बहादुरगढ़ का जुड़ाव इसी साल के अंदर ही पिंक लाइन से जुड़ जाएगा। जिससे यात्री बहादुरगढ़ से लेकर दिल्ली एम्स और सरोजनी नगर जैसे स्थानों के लिए आसानी से सफ़र कर सकेंगे। दिल्ली के पंजाबी बाग में बन रहे मेट्रो के पहले इंटरचेंज हॉल्ट से सबसे अधिक लाभ बहादुरगढ़ के साथ-साथ रोहतक तक के लोगों को होगा।
इस हॉल्ट के बनने से राजौरी गार्डन, दिल्ली कैंट, आजादपुर, एनएसपी व सरोजनी नगर जाने वाले यात्रियों को इधर-उधर भटक कर कई गाड़ियां बदलनी नहीं होंगी। यात्री पंजाबी बाग से ही गाड़ी बदलकर पिंक लाइन रूट के स्टेशनों पर आ-जा सकेंगे।
यह जानकारी डीएमआरसी ने अपने एक ट्वीट द्वारा जारी की थी जिस पर काम शुरू हो चुका है। दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत हो रहा निर्माण कार्य पूरा होते ही सबसे अधिक लाभ बहादुरगढ़ के लोगों को होने जा रहा है। मेट्रो के एक काेने में बहादुरगढ़ है व दूसरे छोर पर गाजियाबाद व फरीदाबाद।
यहां से गाजियाबाद व फरीदाबाद जाने में तीन से 4 घंटे तक का समय लगता है वहीं अब जल्द ही केवल दो घंटे में लोग गाजियाबाद में खड़े दिखाई देंगे। इस तरह से बहादुरगढ़ के लोगों का मेट्रो यात्रियों का सफर बेहद आसान होने वाला है।
08 इंटरचेंज स्टेशन बनाए जा रहे हैं फेज-4 में जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग के बीच जो नया मेट्रो कॉरिडोर बनाया जा रहा है इनमें नबी करीम, पुल बंगश और आरके आश्रम मार्ग एलिवेटेड होंगे, जबकि 5 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।
2021 के मध्य बाद इसका निर्माण पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। वर्ष 2020 के अंत तक इस इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण पूरा होना था लेकिन कोरोना के कारण काम रुक गया। अब फिर से काम चालू हो चुका है।
37.46 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो कॉरिडोर पर कुल 25 मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 4 इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन भी शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो फेज-4 में निर्मित मजेंटा लाइन के तहत जनकपुरी वेस्ट से रामकृष्ण आश्रम मार्ग तक विस्तार किया जा रहा है।
28.92 किमी लंबा इस विस्तार में नया मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। कुल 22 नए मेट्रो स्टेशन वाले इस कॉरिडोर पर 22 में से 8 मेट्रो इंटरचेंज स्टेशन होंगे। जैसे ही मजेंटा लाइन के विस्तार का विस्तार हो जाएगा, तो इस लाइन पर कुल 12 इंटरचेंज स्टेशन हो जाएंगे।
पिंक लाइन पर भी चलेगी ड्राइवरलेस मेट्राे: दिल्ली मेट्रो एक के बाद एक उपलब्धियां अपने नाम करती जा रही है। इसी कड़ी में पहली ड्राइवरलेस मेट्रो को हरी झंडी दिखाई जा चुकी है। दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन है। मेजेंटा लाइन दिल्ली में जनकपुरी वेस्ट और नोएडा में बोटेनिकल गार्डन को जोड़ती है। अब इस लाइन के बाद दिल्ली मेट्रो की अगली योजना पिंक लाइन पर ड्राइवरलेस ट्रेन चलाने की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n1ojMt