मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली कलश यात्रा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 31 December 2020

मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली कलश यात्रा

गांव सैनीमाजरा में नवनिर्मित शिव मंदिर में गुरुवार को भगवान शिव परिवार के अलावा कई मूर्तियों की स्थापना को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसको कार्यक्रम से पूर्व कलश धारण किए हुए महिलाओं की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए वापिस मंदिर परिसर में पहुंची।

शोभायात्रा का जगह-जगह पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। वहीं शोभायात्रा में कलाकारों द्वारा भव्य झांकियां भी निकाली गई। इस मौके पर ग्राम सरपंच कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि एक जनवरी को विधिवत रूप से मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसको लेकर आयोजित कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र की डीसी शरणदीप कौर बराड़ मुख्य रूप से शिरकत करेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम पिहोवा सोनूराम उपस्थित रहेंगे। मूर्ति स्थापना के बाद विशाल भंडारा लगाया जाएगा।

श्रीबद्रीनारायण मंत्री में नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुई पूजा

श्री बद्रीनारायण मंदिर गीता कुंज आश्रम ज्योतिसर में पूजा-अर्चना की गई। नववर्ष की पूर्व संध्या पर स्वामी मुक्तानंद महाराज ने कहा कि जब कोई घर नया घर बनता है तो पुरानी वस्तुएं सजाता है। इसी तरह नववर्ष भी तभी मुबारक होता है। उन्होंने कहा कि गुरुसिख नू जा गुरुसिख मिलते, वेख के चा चढ़ जांदे ने। अर्थात जब ज्ञान मन में बस जाता है। संतों महापुरुषों के लिए हर दिन ही नया साल होता है।

उन्होंने कहा कि बड़े भाग मानुष तन पाया। अर्थात यह इंसानी जन्म बड़े भाग्य से प्राप्त होता है। केवल पानी-पानी कहने से प्यास नहीं बुझती। प्यास बुझाने के लिए नल का सहारा लेकर पानी पीना पड़ेगा। स्वामी मुक्तानंद महाराज व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सेशन जज डॉ. नीलिमा शांगला ने सभी श्रद्धालुओं को नववर्ष 2021 की शुभकामनाएं दी। गीता पंचजनय का पाठ किया गया। इस अवसर पर पंडित अंकित शर्मा, आचार्य योगेन्द्र, आचार्य द्वारिका, कृष्ण लाल भंडारी, अंजू दीदी, वीणा, ऊषा उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kalash Yatra organized for statue installation


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34ZEROO

ADD











Pages