अब सेक्टरों की सड़कों को मशीनें के साथ साफ करेंगे कर्मचारी, भेजा प्रपोजल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 31 December 2020

अब सेक्टरों की सड़कों को मशीनें के साथ साफ करेंगे कर्मचारी, भेजा प्रपोजल

अब शहर के रिहायशी और कर्मिशियल सेक्टरों की सड़कों की सफाई मशीनों और कर्मचारियों द्वारा मिलकर की जाएगी। सभी सेक्टरों को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के पास अंतिम अनुमति के लिए भेजा है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद सेक्टरों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और शीघ्र अति शीघ्र टेंडर भी जारी कर दिए जाएंगे।

प्रस्ताव के अनुसार एक सेक्टर में नगर परिषद के नियमानुसार 15 कर्मचारियों को सफाई के लिए रखा जाएगा। विधायक सुभाष सुधा ने गुरुवार को इसे लेकर नगर परिषद के अधिकारियों की मीटिंग ली। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने शहर में चल रहे स्वच्छता अभियान को लेकर फीडबैक रिपोर्ट ली। इस रिपोर्ट के आधार पर तमाम बिंदुओं पर अधिकारियों से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शहर के सभी रिहायशी और व्यवसायिक सेक्टरों की सड़कों और गलियों को स्वच्छ बनाने के लिए योजना तैयार की गई है।

600 मीटर पर एक कर्मी

इस योजना के अनुसार विभागीय नियमानुसार 600 मीटर पर एक सफाई कर्मचारी को रखा जाएगा। इस प्रकार एक आंकलन के अनुसार सभी सेक्टरों में तकरीबन 125 सफाई कर्मचारियों को रखा जाना है। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के पास भेजा है और इसकी मंजूरी मिलते ही सेक्टरों की सफाई व्यवस्था पर फोकस रखा जाएगा। नगर परिषद की तरफ से टिपरों द्वारा पहले से ही डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया जा रहा है। इस तंत्र को ओर मजबूत किया जाएगा।

सफाई को बनाया प्लान

विधायक ने कहा कि शहर के सभी सेक्टरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत सेक्टरों की गलियों, सड़कों और डम्पिंग स्थलों की पूर्णत: सफाई की जाएगी। इसके लिए अलग से टिपर लगाए जाएंगे। घर-घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके एकत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही जहां लोग गंदगी के ढेर लगाते है वहां पर विशेष फोकस रखा जाएगा। नियमित रूप से गंद डालने वाले लोगों की पहचान भी की जाएगी। इस प्रकार के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक भी किया जाएगा। अगर फिर भी माने तो नगर परिषद चालान भी कर सकती है। उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र सिंह कुहाड़ को सेक्टरों की सफाई के लिए आगामी कार्रवाई करने के आदेश भी दिए। इस मौके पर नप के कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र सिंह कुहाड़, लेखा अधिकारी मनोज चहल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेक्टर-7 आवास कार्यालय पर नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक लेते विधायक सुभाष सुधा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MnJs74

ADD











Pages