केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए कृषि कानूनों के रद्द करवाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हरियाणा-पंजाब के किसानों के समर्थन में अनाज मंडी के व्यापारियों ने मंगलवार को हड़ताल रखी। इस दौरान मंडियों में फसल खरीद-फरोख्त का काम नहीं किया गया। वहीं मंडी के गेटों को ताला लगा कर रखा गया। फतेहाबाद में व्यापार मंडल अनाज मंडी के व्यापारियों ने मेन गेट पर धरना दिया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली कूच के दौरान किसानों के साथ जो व्यवहार किया गया है। वह निंदनीय है। सरकार ने जो तीन कृषि अध्यादेश बनाए हैं, उससे आने वाले समय में किसानों के साथ साथ व्यापारी व मजदूर वर्ग खत्म हो जाएगा। इसलिए अपना अस्तित्व बचाने के लिए किसान भाई लगातार संघर्ष कर रहे हैं। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने कहा कि जब तक सरकार अपने फैसले वापिस नहीं लेती और किसानों की मांगों को नहीं मानती तब तक दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसान भाइयों के समर्थन में खड़े रहेंगे।
अगर सरकार अपनी हठधर्मिता को नहीं छोड़ती तो व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सरकार को तुरंत किसान संगठनों से बात करनी चाहिए। इस मौके पर गुरदीप सिंह, विजय चौधरी, प्रेम चंद मित्तल, संतलाल मैहता, बागराम, ज्ञानचंद उतरेजा, कृष्ण कुमार, पवन फुटेला, राजू मैहता, विजय कक्कड़, ओम प्रकाश सचदेवा, लेबर यूनियन के प्रधान मोहन लाल, भगवानदास गोयल, कृष्ण गढ़वाल, भजन खिचड़, हरीश बजाज, अशोक गुप्ता, सतपाल सचदेवा, रमेश तनेजा, राम निवास शर्मा, सुरेंद्र गाबा आदि मौजूद थे।
व्यापारियों ने किसानों की सहायता का लिया फैसला
व्यापार मंडल के सदस्यों ने मंगलवार प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में कृषि कानून के खिलाफ और किसानों आंदोलन के समर्थन में एक दिवसीय हड़ताल कर मंडी को बंद रखा। आंदोलन करने वाले किसानों की व्यापार मंडल की तरफ से हर संभव मदद का भी निर्णय लिया । किसानों को व्यापारियों की जहां भी जरूरत पड़ेगी रतिया के व्यापारी उनके साथ होंगें। इस मौके पर व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान रमेश गर्ग, राज कुमार, विजय कुमार, सोनू जैन, दीपी गर्ग, काका बाह्मणवाला, गुरलाल सिंह, बजरंग सिंगला, अमृतपाल, शिव सोनी, शिव वधवा, ओम प्रकाश मौजूद थे।
आढ़तियों के साथ मुनीम और मजदूर भी रहे हड़ताल में शामिल
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आढ़तियों, मुनीमों, किसानों व मजदूरों ने लामबंद होकर धरना प्रदर्शन किया। प्रवक्ता राकेश गौतम ने बताया कि कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मास्टर रघवीर सिंह की अध्यक्षता में नई अनाज मंडी में बाला जी मंदिर के सामने शेड के नीचे दिए धरने में सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कृषि कानूनों को लागू करने की निंदा करते हुए तुरंत प्रभाव से उन्हें निरस्त किए जाने की मांग भी की। प्रधान मास्टर रघवीर सिंह व सुखविंद्र सिंह ने तीनों कृषि कानूनों को काले कानून बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार छोटे आढ़तियों, मुनीमों, किसानों व मजदूरों की जीवन को दांव पर लगाकर कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। धरने में पूर्व प्रधान जगन्नाथ गोयल, कृष्ण बांसल, जीवन बांसल, राजेंद्र समैण, प्रेम चंद, मदन लाल व विजेंद्र बांसल आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37nH3QF