यूके से आए थे 12 लोग, एक में मिला न्यू स्ट्रेन, अब रिपोर्ट निगेटिव भी आई - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 6 January 2021

यूके से आए थे 12 लोग, एक में मिला न्यू स्ट्रेन, अब रिपोर्ट निगेटिव भी आई

दुनियाभर में कोरोना वायरस को लेकर मार्च 2020 तक हाहाकार शुरू हो गया था। राज्य के भी कई राज्यों में केस आ गए थे। उस समय सबसे आखिर में मई में पहला केस रेवाड़ी जिला में मिला था। मगर ब्रिटेन के कोरोना के न्यू स्ट्रेन ने रेवाड़ी में शुरूआत में ही दस्तक दे दी है। जिले में न्यू स्ट्रेन का पहला केस मिल चुका है।

दरअसल दिसंबर के मध्यम में यूके से 12 लोग रेवाड़ी आए थे। उन्हें आते ही आइसोलेट कर दिया था। सप्ताहभर बाद उनके टेस्ट हुए तो 24 दिसंबर को एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने न्यू स्ट्रेन का पता लगाने के लिए सैंपल लैब में भेजे थे।

उनकी रिपोर्ट में न्यू स्ट्रेन का पता लगा। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 24 दिसंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिंता थी, मगर अब एक दिन पहले ही मंगलवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई है।

जिले में अब तक 11340 संक्रमित
न्यू स्ट्रेन केस को छोड़कर जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी हो रही है। अब 6 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। अब तक कुल 11340 संक्रमित हो चुके। इनमें 11169 मरीज ठीक भी हो चुके। अब तक 75 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 96 एक्टिव केस हैं, इनमें 7 विभिन्न अस्पतालों में तथा 89 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। .

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 144928 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 133588 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को मिले 6 नए केस में 3 मीरपुर तथा एक-एक केस गुरावड़ा, गिंदोखर व बावल से संबंधित हैं। 7 कोविड पॉजिटिव मरीज ठीक भी हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38iAL6y

ADD











Pages