पोस्ट ग्रेजुएट में रिक्त सीटों को भरने के पोर्टल को फिर से खोला गया है। अब उच्चतर शिक्षा विभाग ने 11 जनवरी तक मौका दिया है। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की प्रिंसिपल राजवंती शर्मा ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशों अनुसार पोस्ट ग्रेजुएट में दाखिले जारी हैं।
11 जनवरी तक दाखिले को लेकर नया शेड्यूल जारी हुआ है। एडमिशन पोर्टल रिक्त सीटों को भरने के लिए खोला गया है। पोस्ट ग्रेजुएट के लिए दोबारा पोर्टल खुला है। स्टूडेंट्स पंजीकरण करा इस ओपन काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। वहीं, पीजी के लिए कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। विभाग ने पहले प्रथम कट ऑफ के बाद कॉलेजों में रिक्त सीटों को विभाग ने फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक भरने को लेकर पत्र जारी किया था। इसमें जिन छात्र-छात्राओं ने पीजी के लिए आवेदन किया था। अब तक उन्हें प्रथम कट ऑफ में दाखिला नहीं मिला है। वे सभी इस ओपन काउंसिलिंग में शामिल होकर दाखिला ले सकते हैं।
आईटीआई में अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेला आज
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर के प्रांगण में 8 जनवरी को सुबह 10 बजे अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य जीतपाल ने बताया कि इस मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, कारपेंटर, वेल्डर, मैकेनिक आर एंड एसी. और मैकेनिक ट्रैक्टर के पास-आउट छात्र व छात्राओं का इंटरव्यू व रिटन टेस्ट लिया जाएगा। जो छात्र-छात्रा रिटन टेस्ट व इंटरव्यू में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे उनको उक्त निजी संस्थानों द्वारा अपरेंटिस व रोजगार हेतु चयन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bjN8kw