एलटीसी पर रोक लगाने और रेशनेलाइजेशन नीति लागू करने के विरोध में 12 जनवरी को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा डीसी ऑफिस का घेराव करेगा। इसको लेकर संघ के जिला सचिव महावीर पाई के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सिटी के कृषि उपनिदेशक कार्यालय, सॉयल टेस्टिंग विभाग, उद्यान विभाग का दाैरा कर कर्मियाें को घेराव में भाग लेने का आह्वान किया।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार ने कोरोना काल की आपदा काे अवसर में बदलते हुए विभागों को सिकोड़ने के लिए रेशनेलाइजेशन का फरमान जारी किया है। कर्मचारियाें काे जबरन रिटायर करने के लिए प्रीमेच्योर रिटायरमेंट के आदेश जारी कर दिए। संघ ने चेतावनी दी कि जब तक श्रम कानूनों में पूंजीपति परस्त बदलाव को वापस व तीनों कृषि कानून रद्द नहीं किए जाते तब तक संघर्ष जारी रहेगा। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन से रविंद्र शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव सतीश सेठी, अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान रणदीप सिंह जन संपर्क अभियान में शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38oNtAL