जिले में 15 जनवरी के बाद आ सकती है वैक्सीन, आम जनता को फरवरी में लगेगी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 6 January 2021

जिले में 15 जनवरी के बाद आ सकती है वैक्सीन, आम जनता को फरवरी में लगेगी

कोरोना के टीकाकरण में कोई खामी न रह जाए, इसको लेकर होने गुरुवार को ड्राई रन (रिहर्सल) की तैयारियां पूरी हो गई हैं। छह सेंटरों में होने वाली इस रिहर्सल को लेकर अधिकारियों ने दौरा कर इंतजामों की जांच की। हर सेंटर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में 25-25 कर्मचारियों के साथ ट्रायल किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि 15 जनवरी के बाद जिले में वैक्सीन आने की उम्मीद है। 20 जनवरी के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना का टीकाकरण किया जा सकता है।

शहरी क्षेत्रों में पार्क अस्पताल, रामनगर डिस्पेंसरी, केसीजीएमसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी कुंजपुरा, पीएचसी संभाली व कुटेल सेंटर बनाए गए हैं। जिला में 19 जनवरी तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में केंद्र तैयार किया है।

सभी कर्मचारियों को मैसेज कर दिए हैं। ड्राई रन के दौरान जो खामियां सामने आएंगी। उसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। डीसी निशांत कुमार यादव ने जिला टास्क फोर्स की मीटिंग में 7 जनवरी को होने वाली ड्राई रन की तैयारियों की भी समीक्षा की। इसके लिए शहरी क्षेत्रों में सेक्टर- 6 डिस्पेंसरी, रामनगर डिस्पेंसरी, केसीजीएमसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी कुंजपुरा, पीएचसी संभाली व कुटेल सेंटर बनाए गए हैं।

ऐसे तैयार किए गए कक्ष

सभी छह सेंटरों में कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कक्ष तैयार किए गए हैं। उसमें टीम के सदस्यों के अतिरिक्त किन-किन बातों की सावधानी रखनी है, उस पर तैयार की गई वीडियो दिखाई गई। वीडियो में दिखाया कि टीकाकरण स्थल ऐसी जगह पर बनाया जाएगा, जहां कोविड का संक्रमण नहीं होगा। कक्ष हवादार व पूरी तरह साफ-सुथरा होना चाहिए।

पांच सदस्यीय टीम करेगी वैक्सीनेशन

पांच सदस्यीय टीम में एक महिला या पुरुष पुलिस कर्मचारी, एक ऑपरेटर या वेरीफायर, एक ऑब्जर्वर और एक मोबलाइजर यानि 4 मेंबर बतौर वैक्सीनेशन ऑफिसर रहेंगे, जबकि पांचवा मेंबर वैक्सीनेटर रहेगा। जिस व्यक्ति को वैक्सीनेशन किया जाएगा उसे एक अलग कमरे में निगरानी के तहत आधे घंटे तक रखा जाएगा। प्रतिक्षालय के लिए भी अलग जगह रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vaccine can come in the district after January 15, the general public will start in February


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39bUaoG

ADD











Pages