पुलिस ने गो तस्करों द्वारा सीआईए वन की टीम पर फायर करके पशुओं से भरी हुई गाड़ी को छोड़कर फरार होने वाले तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बता दें कि गत 4 दिसंबर को जलेबी पुल के पास एक टाटा 709 में बैलों व गायों को भरा हुआ था ।
उन्हें गोकशी के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। जिसको पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी चालक टीम को जान से मारने की नियत से गाड़ी स्पीड तेज कर दी।आरोपियों ने सामने आ रही कार को टक्कर मारी। जिस पर पुलिस टीम ने पीछा किया, जिस पर आरोपियों ने टीम पर फायर शुरू किए। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। आरोपी अपनी गाड़ी टाटा 709 को नई अनाज मंडी के पीछे गांव ढंगाली की तरफ भाग गए। आरोपी अपनी गाड़ी को लेकर गांव जन्धेड़ी के पास एक बाग के नजदीक खड़ी करके फरार हो गए।
गाड़ी से 8 गायें व 2 बैल बरामद हुए। पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद नौशाद निवासी सहसपुर जिला सहारनपुर को गुप्त सूचना के आधार पर शाहाबाद कोर्ट काम्प्लेक्स से काबू किया। आरोपी की निशानदेही पर रामू सिंह निवासी सतौज जिला संगरूर व कयूम निवासी सहसपुर जिला सहारनपुर को भी गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oqGwom