कैंट बीसी बाजार में 3 मंजिला अवैध बिल्डिंग काे लेकर डीसी अशोक कुमार ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका की सुनवाई के मामले में 8 जनवरी तक अतिक्रमण हटाने की मोहलत मांगी थी, बाकायदा डीसी ने शपथ-पत्र भी दिए हुए हैं।
मामले की सुनवाई शुक्रवार को होनी है। बताया जा रहा है कि प्रशासन हाईकोर्ट में बिल्डिंग मालिकों के विरोध, सीलिंग और मामला दर्ज करने की जानकारी देगा। विवादित बिल्डिंग का मामला पिछले साल फरवरी से चला आ रहा है और अनिल कुमार की शिकायत पर नप प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। निर्माण कार्य अवैध पाया गया था। हाईकोर्ट भी फैसला दे चुका है। मामले में बिल्डिंग पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनकी ओर से पेश किए जा रहे दस्तावेजों और मांगपत्र पर सुनवाई नहीं की जा रही। सोशल मीडिया के जरिए भी बिल्डिंग मालिकों ने अपनी बात नप प्रशासन के सामने रखने की कोशिश की है। उधर, बिल्डिंग मालिकों की अपील पर डीएमसी पार्थ गुप्ता एक बार सुनवाई कर चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s3Vrqy