मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी आशिमा ने गुरुवार को बाबैन के गांव रामसरन माजरा और बीड़ सूजरा में कचरा प्रबंधन शेड का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों और लोगों से आह्वान किया कि वे कुरुक्षेत्र जिले को पॉलीथिन मुक्त जिला बनाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग होने से अधिकतर गांवों में गंदे पानी की निकासी के लिए बने नाले व नालियां पॉलीथिन से भरी रहती हैं जो गलत है। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए पानी सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन लोग पानी को भी बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे पानी का जरूरत के अनुसार ही प्रयोग करें।
गांवों में बनाएं कचरा प्रबंधन शेड
आशिमा ने कहा कि गांवों को स्वच्छ रखने के लिए गांवों में कचरा प्रबंधन शेड बनाए गए हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों के अलावा गांव के लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे गांव में कचरा एकत्रित करने वाले कर्मचारी को अपने घरों का कूड़ा देने के अलावा सब्जियों व फलों के अवशेष भी दें। ताकि उनका सदुपयोग कर गांव को स्वच्छ बनाया जा सके।
उन्होंने रामसरन माजरा में पिछले 10 वर्षों से सही तरीके से चल रहे कचरा प्रबंधन शेड के लिए ग्रामीणों की सराहना की। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम प्रबंधक नीरज शर्मा, ब्लॉक समन्यवक मोहन लाल सैनी, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सैनी, सुमित सैनी, सतप्रकाश, सतीश कुमार, मोनिका और रवि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/396lYuQ