अंबानी-अडानी के विराेध में सिटी के रिलायंस स्मार्ट, प्रेम नगर में रिलायंस फ्रैश और कैंट के बिग बाजार के बाहर किसानों का प्रदर्शन आज भी जारी रहा। सिटी में इंको चौक पर दिनभर युवा रिलायंस स्मार्ट के सामने हाथाें में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते नजर आए।
वहीं कैंट में बिग बाजार के सामने भाकियू नेता की अगुवाई में किसान बॉयकाट की तख्तियां लेकर विरोध करते नजर आए। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं कांग्रेस युवा नेता अतुल महाजन ने अपने साथियों समेत कैंट में बिग बाजार के बाहर विरोध जता रहे किसानों को अपना समर्थन दिया। अतुल महाजन ने कहा कि आज किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है और सभी साथियों को किसान साथियों का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे कर रही है जबकि किसान सर्दी में विरोध प्रदर्शन पर बैठे हैं।
उनकी मांगे मानने के बजाए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में गुलाब सिंह, हरपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, बिंदर, आदित्य, विश्वजीत, रजनीश, अमित, गौरव, विकास शर्मा व मनी सिंह मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38mDDiz