अम्बाला से साहा के बीच फाेरलेन हाईवे निर्माण का कार्य कई जगहाें पर चल रहा है। निर्माण कार्य वाली जगहों पर रिफ्लेक्टर व लाइट की व्यवस्था न होने के कारण धुंध के माैसम में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। न ताे यहां चेतावनी बोर्ड हैं और न ब्लिंकिंग लाइट।
साहा के अमनप्रीत ने बताया कि धुंध के कारण वाहन चालक को दूर तक नजर नहीं आता और साहा से अम्बाला के बीच कई ऐसी जगह हैं, जहां एक तरफ तो रोड बन चुकी है, दूसरी तरफ अभी काम चल रहा है। धुंध में वाहन कभी भी दूसरी तरफ जा सकता है, जहां या तो गहरा गड्ढा है या सड़क ही बंद है। घसीटपुर के विरेंद्र राणा ने कहा कि सड़क निर्माण कर रही कंपनी ने कहीं भी ब्लिंकिंग लाइट नहीं लगाई है। इससे वाहन चालक को अंधेरे में पता नहीं चलता कि कहां सड़क खत्म हो रही है और कहां गड्ढे हैं। नगला के जसबीर ने कहा कि धुंध के चलते दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा खतरा है। धुंध के कारण कुछ दोपहिया वाहन चालक सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री पर बाइक टकराने से चोटिल हो चुके हैं। लोगों की प्रशासन से मांग है कि साहा से अम्बाला के बीच वाहन चालकों की सुविधा के लिए पर्याप्त वार्निंग, साइन बोर्ड व लाइट का इंतजाम किया जाए ताकि वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने से बच सकें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38oHmMH